राम-रावण को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामनेभोपाल। विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित होने के पहले भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच वाकयुद्ध तेज हो गया है। राम और रावण के मुद्दे पर दोनों ही दलों के नेता एक-दूसरे को घेरते नजर आ रहे हैं। दिग्विजय सिंह के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कथित रूप् से ‘रावण बताने पर भाजपा ने आपत्ति जताई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह को हिन्दुओं का विरोध करने के मामले में ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हिन्दू विरोधी नेताओं को राम में भी रावण दिखेगा।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर जो ट्वीट किया है, वो उनकी देश विरोधी मानसिकता को दिखाता है। देश की जनता ने तय किया है देश में राम कौन है। देश में सुशासन का काम प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं। कांग्रेस ने राम के अस्तित्व पर सवाल उठाया है। देश की 140 करोड़ जनता जानती है कि रावण कौन है और राम कौन है। भगवान श्रीराम का विरोध त्रेतायुग में रावण ने किया था, तो वहीं अब कलियुग में कांग्रेस कर रही है। कांग्रेस के महंगाई के आरोप पर उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे कम महंगाई का प्रतिशत भारत में है। बेरोजगारी को लेकर शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को पारदर्शी तरीके से रोजगार दी रही है। कांग्रेस ने 15 माह की सरकार में बेरोजगारों के साथ धोखा किया। उन्होंने बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही, लेकिन दिया नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकार में वल्लभ भवन को दलाली का अड्डा बना दिया गया।
क्या है पूरा मामला
भाजपा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी को आधुनिक युग का ‘रावण’ बताया था, जिसके जवाब में दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी का एक पोस्टर जारी कर लिखा कि राहुल गांधी वास्तव में 7 मानवीय गुणों वाले चेहरे हैं। रही बात रावण की तो समूचे देश को ये मालूम है कि रावण के 7 नहीं 10 सिर थे और आज की तारीख में वह अहंकारी दशानन कौन है? यह सब जानते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें