स रचेगी। इस बार प्रदेश में कमल दीवाली मनेगी।
यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित पत्रकार-वार्ता के दौरान विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा पर निर्वाचन आयोग को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कही। शर्मा ने निर्वाचन आयोग द्वारा 80 वर्ष से अधिक आयु वाले तथा दिव्यांग मतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा पहल को अभिनव और अनुकरणीय बताते हुए आयोग के प्रति आभार भी जताया। शर्मा ने कहा कि 15 महीनों में करप्शननाथ की सरकार ने जनहित की योजनाएं बंद करके जनता के अधिकार छीन लिए थे, जिन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने वापस लौटाया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता भाजपा को अपना आशीर्वाद देगी और जनता के प्रचंड आशीर्वाद से स्वर्णिम मध्यप्रदेश अवश्य बनेगा।
भाजपा चुनावी गुब्बारा नहीं, एक लाइव ऑर्गनाइजेशन है
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा साल के 365 दिन और 24 घंटे काम करने वाला और जरूरत के समय जनता के साथ खड़े रहने वाला दल है। शर्मा ने कहा कि भाजपा चुनावी गुब्बारा नहीं, एक लाइव ऑर्गनाइजेशन है। पार्टी के 41 लाख से अधिक कार्यकर्ता 64523 बूथों पर मुस्तैदी से तैनात हैं, जिनमें बूथ के कार्यकर्ता, पन्ना प्रमुख और पन्ना समिति के कार्यकर्ता शामिल हैं। ये सभी कार्यकर्ता डबल इंजन की सरकारों के काम तथा विकास और गरीब कल्याण के झंडे को लेकर मैदान में हैं और हर बूथ जीतने के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें