रविवार, 8 अक्टूबर 2023

वीडियो ट्वीट कर मुसीबत में फंस सकते हैं कांग्रेस मीडिया प्रभारी

भाजपा के लीगल सेल ने की क्राइम ब्रांच को शिकायत


भोपाल। केबीसी का फर्जी वीडियो वायरल कर कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रभारी के के मिश्रा मुसीबत में आ गए हैं। भाजपा ने वायरल किए वीडियो की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि विवाद गहराता देख मिश्रा ने ट्वीट किया वीडियो डिलीट कर दिया है।
कौन बनेगा करोड़पति टीवी ष्शो का एक फर्जी वीडियो आज कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने ट्वीट किया। इसके बाद मीडिया में यह वीडियो काफी वायरल हुआ। बाद में जनसंपर्क विभाग ने इसे फेक वीडियो बताया। इस बीच भाजपा का लीगल सेल सक्रिय हुआ।  भाजपा के लीगल सेल ने फेक, फर्जी और एडिडेट वीडियो बताकर इसकी शिकायत क्राइम ब्रांच को की। भाजपा ने आरोप लगाया कि वीडियो कांग्रेस के मीडिया विभाग ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की छवि खराब करने के लिए वायरल किया। लीगल सेल ने शिकायत कर कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि विवाद गहराते देख मिश्रा ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।
जनसंपर्क विभाग ने किया खंडन
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मध्यप्रदेश के जनसंपर्क विभाग ने इस वीडियो का खंडन किया है। विभाग ने अपने फैक्ट चेक सेगमेंट में यह बताया कि यह वीडियो पूरी तरह से फेक है। इतना ही नहीं वीडियो में दिखाए गए प्रतिभागी भूपेंद्र चौधरी ने भी इस वीडियो के झूठा होने की पुष्टि की है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर इसे फर्जी और झूठा बताया है। भूपेंद्र मध्यप्रदेश के खुरई के हैं। उन्होंने कहा कि शो के दौरान इस तरह का कोई सवाल नहीं आया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें