भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज फिर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा का चुनावी मंच मनमुटाव का मंच बनकर रह गया है। उन्हांंने कहा कि मंत्री-सांसद थके-हारे, विधायक विलुप्त से हो गए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि पराजय पराया बना देती है’, अब ये बात भाजपा पर पूरी तरह लागू हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के चुनावी मंच ‘मनमुटाव के मंच’ बनकर रह गये हैं। भाजपा नेताओं की खोखली बातें शब्दों की बुनी हुई बड़ी चादर हैं जिसे वो अपनी अंदरूनी टकराव के ऊपर डालकर, आपसी दरार को ढकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनके भावहीन चेहरे सारी हक़ीक़त बयान कर दे रहे हैं।
भाजपा के बुझे हुए मंत्री-सांसद, थके-हारे विधायक, विलुप्त से हो चुके पदाधिकारी व सदस्य नाउम्मीदगी के एक ऐसे दौर से गुज़र रहे हैं, जहाँ अब उन्हें आशा की कोई भी किरण नज़र नहीं आ रही है। भाजपाइयों के बीच सिर्फ़ उनका स्वार्थ ही सक्रिय दिख रहा है, बाक़ी नीति से लेकर रणनीति तक सब कुछ निष्क्रिय है। भाजपाई एक मंच पर होकर भी एक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ‘प्रपंच के मंच’ सजाकर भाजपा यही नहीं आगामी सभी चुनाव भी हारेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें