सोमवार, 9 अक्टूबर 2023

राहत भरी चौथी सूची जारी की भाजपा ने, शिवराज सिंह बुधनी से प्रत्याशी

24 मंत्रियों पर फिर जताया भरोसा, विधानसभा अध्यक्ष को देवतालाब से बनाया प्रत्याशी


भोपाल। भाजपा ने आज 57 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की है। इस सूची में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बुधनी, विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी ने सूची में अधिकांश वर्तमान विधायकों और मंत्रियों को मैदान में उतारकर राहत दी है। वहीं इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय का नाम नहीं है। जबकि वर्तमान मंत्रिमंडल के दो दर्जन मंत्रियों को फिर टिकट देकर संगठन ने उन पर भरोसा जताया है।
भाजपा ने आज अपने प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी है। भाजपा ने अब तक चार सूचियां जारी कर 138 विधानसभा सीटों के प्रत्याशी तय कर दिए हैं।  57 प्रत्याशियों वाली आज जारी की गई इस सूची में ज्यादा नाम वहीं है, जो वर्तमान में विधायक और मंत्री है। एक तरह से संगठन ने राहत देकर एक बार फिर इन पर भरोसा जताया है। तमाम अटकलों को दरकिनार करते हुए भाजपा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक बार फिर उनकी परंपरागत विधानसभा सीट बुधनी से मैदान में उतारा है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को देवतालाब विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है।  
इन्हें बनाया प्रत्याशी
नरयावली से प्रदीप लारिया, सागर से ष्शैलेन्द्र जैन, खरगापुर से राहुल सिंह लोधी, मलहरा से प्रद्युमन सिंह लोधी, रामपुर बघेलान से विक्रम सिंह, सिरमोर से दिव्यराज सिंह, मउगंज से प्रदीप पटेल, चुरहट से ष्शरदेन्दु तिवारी, जयसिंह नगर से मनीशा सिंह, जैतपुर से जयसिंह मरावी, विजयराघवगढ़ से संजय पाठक, मुड़वारा से संदीप जायसवाल, पाटन से अजय विश्नोई, जबलपुर छावनी से अशोक रोहाणी, पनागर से सुशील तिवारी, सिवनी से दिनेश मुनमुन राय, आमला से डा योगेश पंडाग्रे, सोहागपुर से विजय पाल, सिलवानी से रामपाल सिंह, सिंरोज से उमाकांत ष्शर्मा, बैरसिया से विश्णु खत्री, गोविंदपुरा भोपाल से कृश्णा गौर, हुजूर से रामेश्वर ष्शर्मा, इछावर से करण सिंह वर्मा, सीहोर से सुदेश राय, देवास से गायत्री राजे, हाट पिपल्या से मनोज पटेल, खातेगांव से आशीश ष्शर्मा, इंदौर 2 से रमेश मेंदोला, इंदौर चार से मालिनी गौड़ रतलाम ष्शहर से चैतन्य कश्यप, मंदसौर से यशपाल सिसोदिया को प्रत्याशी बनाया है।
इन मंत्रियों को बनाया प्रत्याशी
अरविंद भदौरिया को अटेर, भारत सिंह कुशवाहा को ग्वालियर ग्रामीण, प्रदुम्न सिंह तोमर को ग्वालियर, नरोत्तम मिश्रा को दतिया, भूपेन्द्र सिंह को खुरई, गोविंद सिंह राजपूत को सुरखी, गोपाल भार्गव को रहली, राहुल सिंह लोधी को खरगापुर, ब्रजेन्द्र प्रताम सिंह को पन्ना, राजेन्द्र शुक्ल को रीवा, बिसाहुलाल सिंह को अनूपपुर, मीना सिंह को मानपुर, राम किशोर कांवरे को परसवाड़ा, कमल पटेल को हरदा, प्रभुराम चौधरी को सांची, विश्वास सारंग को नरेला, विजय शाह को हरसूद, प्रेमसिंह पटेल को बड़वानी, राज्यवर्धन सिंह दत्तीगाँव को बदनावर,  तुलसीराम सिलावट को सांवेर, मोहन यादव को उज्जैन दक्षिण, जगदीश देवड़ा को मल्हारगढ़, हरदीप सिंह डंग को सुवासरा और ओमप्रकाश सखलेचा को जावद को टिकट दिया गया है।
इन मंत्रियों के नाम पर नहीं लगी मोहर
मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, बृजेंद्र सिंह, सुरेश धाकड़ उषा ठाकुर, इंदर सिंह परमार, राम खेलावन पटेल, राम किशोर कांवरे और गौरीशंकर बिसेन के नामों पर मोहर नहीं लगी है। हालांकि इनके विधानसभा क्षेत्रों में अभी प्रत्याशी तय नहीं किए गए है। इसी तरह ष्यशोधरा राजे सिंधिया के चुनाव ना लड़ने की घोशणा किए जाने के बाद शिवपुरी में भी प्रत्याशी तय नहीं किया है।
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें