रविवार, 1 अक्टूबर 2023

दूसरे दलों से आए नेताओं को कांग्रेस दे सकती है टिकट

भाजपा की सूची के बाद कांग्रेस बदल रही रणनीति

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने तीन सूचियां जारी कर कांग्रेस के सामने संकट खड़ा कर दिया है। दूसरी सूची में दिग्गजों को मैदान में उतारकर कांग्रेस के लिए मुसीबत बढ़ा दी है। अब कांग्रेस भी अपनी बदली रणनीति के तहत टिकट का बंटवारा करने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि भाजपा और दूसरे दलों से कांग्रेस में आए दिग्गज नेताओं को कांग्रेस अब टिकट देकर मैदान में उतार सकती है। 

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने में अब कुछ ही समय बाकी है। ऐसे में कांग्रेस के सामने प्रत्याशियों की सूची जारी करने के लिए नेताओं को मशक्कत करनी पड़ रही है। कांग्रेस की 3 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में प्रत्याशी चयन को लेकर फिर चर्चा होनी है। इस बैठक में करीब सौ नाम तय कर पार्टी पांच अक्टूबर के बाद सूची जारी कर सकती है। इस सूची में कांग्रेस भी कुछ चौंकाने वाले नाम दे सकती है। बताया जा रहा है कि हाल ही में भाजपा और दूसरे दलों से आए नेताओं को भी कांग्रेस प्रत्याशी घोशित कर मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। पहले यह कहा जा रहा था कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध को देखते हुए पार्टी स्थानीय नेताओं से चर्चा कर ही प्रत्याशी घोशित किए जाएंगै। मगर अब भाजपा द्वारा दूसरी सूची में जिस तरह से सांसदों को मैदान में उतारा है, उससे कांग्रेस अपनी रणनीति बदलने को विवश हुई है। माना जा रहा है कि अब कांग्रेस केवल जीत के लिए प्रत्याशी मैदान में उतारने का मन बना चुकी है। इसे लेकर 3 तारीख को दिल्ली में होने वाली बैठक में वरिश्ठ नेता फैसला ले सकते हैं। 

इन नेताओं को मिल सकता है टिकट

 यादवेन्द्र सिंह यादव को मुंगावली, अवधेश नायक को दतिया, निवाड़ी से रोशनी यादव,सुरखी से नीरज शर्मा, शिवपुरी से वीरेन्द्र रघुवंशी, खातेगांव से दीपक जोशी, जावद से समंदर पटेल, कटंगी से बोधसिंह भगत, खुरई से गुड्डू बुंदेला, बालाघाट से अनुभा मुंजारे, गिरिजाशंकर शर्मा, सोहागपुर या होशंगाबाद, भंवर सिंह शेखावत को बदनवार से कांग्रेस मैदान में उतार सकती है। 

दिग्गजों पर भी खेल सकती है दांव

कांग्रेस में नेताओं के बीच अब इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही है कि कांग्रेस दिग्गज नेताओं को भी मैदान में उतार सकती है। इन नेताओं में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह के अलावा सुरेश पचौरी, विवेक तन्खा, अजय सिंह राहुल भैया, अरूण यादव, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया के नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि सुरेश पचौरी चुनाव लड़ने से मना कर चुके हैं। वे दो मर्तबा राजधानी के निकट रायसेन जिले की भोजपुर विधानसभा सीट से चुनाव हार चुके है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें