रविवार, 5 अगस्त 2018

# पत्नी से विवाद के बाद पति ने लगा ली फांसी #


राजधानी भोपाल में एक युवक ने पत्नी से हुए विवाद के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
राजधानी के अयोध्या नगर पुलिस के अनुसार संजय सिंह नामक  युवक अयोध्या नगर सी सेक्टर में रहता है. वह बीती रात शराब पीकर घर पहुंचा. इस वक्त पत्नी अपने कमरे में बच्चों के साथ थी. पत्नी के शराब पीकर आने पर दोनों के बीच विवाद हो गया. इसके बाद पत्नी कमरे में चली गई और बच्चे टीवी देख रहे थे. पत्नी से हुए विवाद से खफा होकर संजय गैलरी की ओर गया. यहां पर उसने रस्सी का फंदा बनाया और लटक गया. कुछ देर बाद पत्नी ने गैलरी में जाकर देखा तो वहां संजय नहीं दिखा. इसके बाद उसे घर में तलाश किया, मगर वह कहीं नहीं दिखा. बाद में गैलरी में फिर से जाकर देखा तो संजय रस्सी से नीचे लटका हुआ मिला. बाद में पत्नी ने पड़ौसियों की मदद से संजय को फंदे से निकाला और अस्पताल ले गए, मगर यहां पर चिकित्सकों ने संजय को मृत घोषित कर दिया.
बाइक को मारी टक्कर, युवक घायल
राजधानी के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में लांबाखेड़ा के निकट घनश्याम नामक युवक बाइक से घर जा रहा था, तभी पीछे से आए एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी. घटना के बाद घनश्याम नीचे गिर गया और वाहन चालक वाहन लेकर भाग गया. बाद में लोगों ने घनश्याम को अस्पताल मे भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
युवती से किया दुष्कर्म
राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में राजस्थान से अपनी भाभी को लेने आए युवक विपुल अंजना ने भाभी की सहेली के साथ दुष्कर्म किया. पुलिस के अनुसार युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि विपुल उसके घर मिलने के लिए आया और अकेला पाकर उसे धमकी देते हुए बलात्कार कर शिकार बनाया. इसके बाद विपुल ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी. बाद में युवती ने विपुल के खिलाफ थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें