![]() |
| अखिलेश यादव |
यह जानकारी आज राजधानी में सपा के प्रदेश अध्यक्ष गौरी यादव और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष मूलचंद यादव (बंते) ने पत्रकारों को दी. यादव ने बताया कि सपा ने प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली है. उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर जो भी होगा, उसका फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा. फिलहाल गठबंधन को लेकर कांग्रेस सहित अन्य दलों से उनकी चर्चा चल रही है. कांग्रेस से चर्चा को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता केवल मीडिया में इस तरह की बात कर रहे हैं. कांग्रेस को इस मामले में ठोस बात टेबल पर आकर करनी चाहिए. यादव ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अगले माह प्रदेश में सक्रिय होंगे. वे इंदौर में आयोजित जन्माष्टमी समारोह में आएंगे, इसके बाद अगले माह वे तीन सभाएं प्रदेश में करेंगे. उन्होंने बताया कि अखिलेश की ये तीन सभाएं बालाघाट, शहडोल और सिलवानी में होंगी. यादव ने बताया कि सिलवानी में तीन अपात्र आदिवासियोंं के कारण 70 से ज्यादा आदिवासियों के पट्टे प्रशासन ने निरस्त कर दिए. प्रशासन पूरी तरह से सरकार के इशारे पर कार्य कर रहा है.
नेताद्वय ने आरोप लगाया कि राज्य में हर वर्ग परेशान है. गरीब की चिंंता सरकार को नहीं है. उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार के कार्यकाल में लगातार घोटाले हो रहे हैं, मगर सरकार इस पर मौन है. कानून व्यवस्था पूरे प्रदेश में बिगड़ी हुई है. बलात्कार की घटनाएं आए दिन हो रही है, मगर प्रशासन कुछ नहीं कर पा रहा है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें