सोमवार, 20 अगस्त 2018

द्विव्यांगों के लिए आयोजित किए जाएंगे शिविर

गोपाल भार्गव 

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि द्विव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए एपिड और राष्ट्रीय वयोश्री योजना में शिविरों का आयोजन किया जाएगा. इसी कड़ी में प्रथम तीन दिवसीय शिविर सागर जिले की रहली तहसील में 28 से 30 अगस्त  तक आयोजित किया जा रहा है.
मंत्री भार्गव ने कहा कि द्विव्यांगजनों को कृत्रिम यंत्र और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार द्वारा अपने स्तर पर तथा स्वयं सेवी संगठनों के साथ समन्वय स्थापित कर विभिन्न स्तर के शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाता है. इसी कड़ी में भारत सरकार की एपिड योजना के तहत तीन दिवसीय शिविर आयोजित किया जा रहा है. इस शिविर में सागर जिले की रहली, गढ़ाकोटा, शाहपुर तहसील के द्विव्यांगजनों का नि:शुल्क परीक्षण किया जाएगा और उपकरण प्रदान किए जाएंगे. शिविर में पुनर्वास विशेषज्ञ विक्रम कुमार, अनिल बंजारा (आडिपालोजिस्ट), डा. मनीष गुप्ता, अशोक विश्वकर्मा और अनूप सेंगर जैसे विशेषज्ञ अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे.
एपिड योजना में लाभ प्राप्त करने के लिए द्विव्यांगजन को 40 प्रतिशत से अधिक का विकलांगता प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, 15 हजार रुपए प्रति माह तक आय का प्रमाण-पत्र, मतदाता फोटो परिचय-पत्र अथवा राशन कार्ड और एक पासपोर्ट साइज का फोटो साथ लाना आवश्यक होगा. द्विव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार कृत्रिम बत्तीस, कान की मशीन तथा अन्य उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे. राष्ट्रीय वयोश्री योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए बी.पी.एल. कार्ड, सिनियर सिटीजन पेंशन कार्ड, वोटर कार्ड, दुर्बलता प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें