रविवार, 26 अगस्त 2018

कांग्रेस विधायक ने मारा भाजपा नेता को थप्पड़

उमंग सिंघार 
मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायक ने भाजपा के नेता को चांटा मार दिया. इसके बाद मामला गर्माया और भाजपा नेता ने थाने जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई. घटना के बाद मामला विधायक विवादों में आ गए हैं.
 कांग्रेस के धार जिले के गंधवानी से विधायक उमंग सिंघार जिले के टांडा में मुआवजा राशि वितरण को लेकर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे. वहां सांसद सावित्री ठाकुर भी थी. इस कार्यक्रम में कांग्रेस और भाजपा की तरफ से मुआवजा राशि वितरण का श्रेय लेने को लेकर होड़ मच गई. इसी दौरान  विवाद की स्थिति निर्मित हो गई.  मामला इतना बढ़ा कि विधायक अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए और उन्होंने भाजपा के व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक प्रदीप गादिया को थप्पड़ मार दिया, इसके बाद विवाद गहरा गया. मामले ने तूल उस वक्त पकड़ा जब सोशल मीडिया पर विधायक द्वारा थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो गया. सइके बाद भाजपा नेता ने थाने जाकर विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
बताया जाता है कि सांसद सावित्री ठाकुर मुआवजा राशि के चेक का वितरण करने के लिए टांडा पहुंची थी. इसी दौरान विधायक सिंघार ने आपत्ति जताते हुए चेक को उनसे लेने की कोशिश की,  जिसकी वजह से विवाद हो गया और उन्होंने भाजपा नेता को चांटा मार दिया. मौके पर पुलिस भी मौजूद थी. पुलिस ने हस्तक्षेप करके दोनों पक्षों को शांत कराया. भाजपा नेता ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें