भाई-बहनों के स्नेह का रक्षा-बंधन पर्व आज मुख्यमंत्री निवास में परंपरागत गरिमा और उल्लास के साथ मनाया गया. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की सदस्यों सहित समाज के सभी वर्गों और धर्मों की महिलाओं ने राखी बांधी. मुख्यमंत्री चौहान ने बहनों को रक्षा-बंधन की शुभकामनाएं दी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को आत्म-निर्भर बनाना राज्य सरकार का मिशन है.महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक रूप से आत्म-निर्भर बनाने के लिए प्रदेश में कई कदम उठाए गए हैं. प्रदेश की प्रगति में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है. प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं. इनमें लाड़ली लक्ष्मी, कन्या विवाह-निकाह, गांव की बेटी, प्रतिभा किरण जैसी योजनाएं शामिल हैं. स्थानीय निकायों और शिक्षकों की भर्ती में 50 प्रतिशत और दूसरी सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है. महिला स्व-सहायता समूहों को और मजबूत बनाया जा रहा है. बेटियों से दुराचार करने वालों को फांसी की सजा देने का कानून बनाने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है. महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे. उन्होंने अपील की कि महिला सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार को सुझाव दें.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें