मंगलवार, 21 अगस्त 2018

सोशल मीडिया पर भी मिलेगी चुनाव संबंधी सूचनाएं

विधानसभा निर्वाचन-2018 की सूचनाएं और समाचार सोशल मीडिया पर भी उपलब्ध कराए जाएंगे. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ट्वीटर, फेसबुक, यूट्यूब पर उपलब्ध रहेगा. इससे निर्वाचन संबंधी सूचनाएं सोशल मीडिया के माध्यम से भी आम लोगों को मिल सकेंगी.
निर्वाचन अधिकारी व्ही. एल. कांताराव ने बताया कि युवा मतदाताओं को निर्वाचन संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए फेसबुक पर के नाम से, साथ ही ट्वीटर और यू-ट्यूब पर 2018 के नाम से अकाउंट बनाए गए हैं. कान्ताराव ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, कटवाने एवं संशोधन करवाने संबंधित जानकारी भी सोशल मीडिया अकाउंट से प्राप्त की जा सकेगी. निर्वाचन में ईव्हीएम, व्हीव्हीपीएट मशीन के उपयोग की जानकारी और दिव्यांग मतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त सुविधाओं का भी प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया के माध्यम से किया जाएगा.
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि कोई भी मतदाता अपने एपीक संबंधी जानकारी के लिए इएफ टाईप कर 51969 पर भेज कर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक, मतदान केन्द्र और मतदाता के नाम की जानकारी प्राप्त कर सकता है. यह सुविधा सभी मोबाईल कम्पनियों द्वारा दी जाएगी.
राव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने बी.एल.ओ के कार्यो के नियमित मूल्यांकन के लिए 10 बी.एल.ओ पर एक सुपरवाईजर नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं. बी.एल.ओ. सुपरवाईजर क्लास-2 स्तर का अधिकारी होगा, जिसे 12 हजार रुपए वार्षिक मानदेय दिया जाएगा. प्रदेश में 65 हजार 340 मतदान केन्द्र है जिनमें 10 मतदान केन्द्र पर एक सुपरवाईजर नियुक्त किए जाएंगे. प्रदेश के 31 जिलों में ईव्हीएम और व्हीव्हीपीएट की फर्स्ट लेवल चैकिंग का काम भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड बैंगलूरू द्वारा पूर्ण कर लिया गया है. शेष 20 जिलों में अगले एक सप्ताह में एफएलसी का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा. निर्वाचक नामावली में दावे, आपत्ति के आवेदन 31 अगस्त तक दिए जाएंगे. निर्वाचन नामावली का अन्तिम प्रकाशन 27 सितंबर को किया जाएगा.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें