कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए रथ बनवाए हैं. इन रथों को बनाने वाली कंपनी ने आज एक रथ सैम्पल के तौर पर भोपाल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भेजा है. रथ जब कांग्रेस कार्यालय पहुंचा तो वह आकर्षण का केन्द्र भी बना.
मध्यप्रदेश में अब चुनावी माहौल गर्मा गया है और यात्राओं का दौर तेज है. मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जहां जनआशीर्वाद यात्रा कर रहे हैं, वहीं नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह की न्याय यात्रा भी जारी है. इस बीच अब सितंबर माह से राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस भी चुनावी माहौल को गर्मा रहे है. राहुल गांधी औंकारेश्वर से प्रदेश में चुनावी अभियान की शुुरुआत करेंगे. इसके पूर्व भाजपा की तर्ज पर कांग्रेस ने भी रथ बनवाएं हैं. इन्हीं रथों का एक सैम्पल रथ बनाने वाली कंपनी ने आज भोपाल भेजा, जो प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में चर्चा का विषय बना.
रथ पर स्वर्गीय इंदिरा गांधी, स्वर्गीय राजीव गांधी के साथ सोनिया गांधी की तस्वीर आगे लगाई है, जबकि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ प्रदेश के नेताओं की तस्वीर भी रथ पर लगी हुई है. कंपनी ने सैम्पल भेजकर अपने रथ की कीमत 14 लाख रुपए बताई है. बताया जा रहा है कि एक रथ एक निजी कंपनी ने बनाया है. वह सभी राजनीतिक दलों के लिए इस तरह के रथ बनाने का काम कर रही है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें