संभागायुक्त कवीन्द्र कियावत की अध्यक्षता में आज सालाना तब्लीगी इज्तिमा की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में बताया गया कि पूर्व वर्षों की तरह इस बार भी इज्तिमा का आयोजन तीन दिवसीय (24, 25 एवं 26 नवम्बर) ही होगा.
आयुक्त ने पेयजल, स्वास्थ्य, सुरक्षा, यातायात एवं पार्किंग, अस्थाई शौचालय आदि की व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों से चर्चा करते हुए उन्हें निर्देश दिए कि पूर्व वर्षों के अनुभवों के आधार पर उससे भी बेहतर व्यवस्था किया जाना सुनिश्चित करें. इज्तिमा स्थल तक पहुँचने वाले सभी मार्गों का समयबद्ध डामरीकरण संबंधित विभाग द्वारा पूर्ण करा जाये. श्री कियावत ने कहा कि इज्तिमा प्रबंधन की ओर से ऐसे प्रयास किये जायें कि सड़कों पर किसी प्रकार की दुकान नहीं लगाई जा सकें, क्योंकि इससे यातायात में गतिरोध उत्पन्न होता है. संभागायुक्त ने कहा कि इस आयोजन में देश-विदेश से लोगों का आगमन होता है, हमें पूरी जिम्मेदारी से बेहतर व्यवस्था को अंजाम देना है. बैठक में बताया गया कि अक्टूबर मध्य से इज्तिमा की तैयारियाँ प्रारम्भ कर दी जायेंगी. पूर्व की भांति करीब तीन हजार वालेंटियर का सहयोग व्यवस्था संभालने में लिया जायेगा. इस बार वालेंटियर को पहचान के लिए उन्हें जैकेट दिए जाने पर विचार किया जा रहा है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें