बुधवार, 15 मई 2019

10 वीं, 12 वीं में छात्राओं ने फिर से बाजी मारी

 कला समूह में सिवनी की दृष्टि प्रथम और बोेरिकला की साहिस्ता चौथे स्थान पर
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया. 10 वीं में 61.32 प्रतिशत नियमित छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए. जबकि 12वीं में 72.37 प्रतिशत नियमित छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण रहे. दोनों ही कक्षाओं में छात्राओं ने फिर से बाजी मारी है. 12 वीं   की परीक्षा  में  76.31 प्रतिशत नियमित छात्राएं और 68.94 प्रतिशत नियमित छात्र उत्तीर्ण हुए हैं. वहीं 10 वीं में 63.69 प्रतिशत छात्राएं और 59.15 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं. 12 वीं की परीक्षा में सिवनी की दृष्टि सनोडिया ने 479 अंक पाकर कला समूह में पहला स्थान पाया है. जबकि सिवनी जिले के ही बोरिकला की कुमारी साहिस्ता ने 471 अंक लाकर कला समूह में चौथा स्थान प्राप्त किया है.
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज 10 वीं एवं 12 वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया. परीक्षा परिणाम की घोषणा माडल स्कूल टीटी नगर आडिटोरियम में मुख्य सचिव एस.आर. मोहंती ने की. माध्यमिक शिक्षा मंडल की इन  हाईस्कूल परीक्षा में इस वर्ष 10,98,801 परीक्षार्थी तथा हायर सेकेंड्री परीक्षा में लगभग 7,10,216 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए. कक्षा 10वीं की परीक्षा में सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम 62.05 फीसदी रहा. गैर सरकारी स्कूलों का परिणाम 60.70 फीसदी रहा. 10वीं में 63.69 फीसदी  लड़कियां पास हुई, जबकि छात्राएं 59.15 फीसदी पास हुए. 10वीं में 335738 छात्र प्रथम, 192083 दूसरे और 2451 छात्र तीसरे स्थान पर रहे. 231251 फेल हुए हैं, 103230 विद्यार्थियों को पूरक मिली है. वहीं स्वाध्यायी विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 18.89 प्रतिशत रहा है. इनमें 4695 प्रथम श्रेणी में, 25023 द्वितीय श्रेणी में और 14041 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं. 32069 स्वाध्यायी विद्यार्थियों का पूरक मिली है, जबकि 155726 विद्यार्थी फेल हुए हैं.
कक्षा 12 वीं की परीक्षा में नियमित और स्वाध्यायी 7,10,216 परीक्षार्थी शामिल हुए. नियमित विद्यार्थियों में 256226 प्रथम श्रेणी में, 152445 द्वितीय श्रेणी में और 14464 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में पास हुए. जबकि 70397 विद्यार्थियों को पूरक मिली है. 12 वीं की परीक्षा में कुल 124457 विद्यार्थी स्वाध्यायी के रुप में उपस्थित हुए थे. इनमें 7644 प्रथम श्रेणी, 22922 द्वितीय श्रेणी और 7637 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं. स्वाध्यायी परीक्षा में बैठी छात्राएं 33.32 प्रतिशत और छात्र 29.42 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए हैं. कुल 38225 स्वाध्यायी विद्यार्थी 12 वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण हए हैं. 
शिक्षा मंडल की ओर से संचालित हाईस्कूल मुख्य परीक्षाएं 1 मार्च से आरंभ हुई थी और 27 मार्च तक चली थी. वहीं बारहवीं की परीक्षाएं 2 मार्च से  2 अप्रैल तक चली थीं. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें