सोमवार, 13 मई 2019

कांग्रेस प्रवक्ता पर मानहानि का मामला दर्ज कराएंगे हर्षवर्धन


खण्डवा-बुरहानपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी नंदकुमार सिंह चौहान के पुत्र हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि वे कांग्रेस प्रवक्ता के.के. मिश्रा पर मानहानि का मामला दर्ज कराएंगे. मिश्रा ने उन पर जमीन खरीदी मामले में 4 करोड़ रुपए की ब्लेकमनी का उपयोग कर आयकर चोरी का आरोप लगाया है.
बुरहानपुर खंडवा लोकसभा में 19 मई को मतदान होना है. इस संसदीय क्षेत्र में जैसे- जैसे मतदान का समय करीब आ रहा है. वैसे वैसे कांग्रेस-भाजपा ने एक दूसरे पर हमला तेज कर दिया है. कांग्रेस प्रवक्ता के.के.मिश्रा ने खंडवा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी नंदकुमारसिंह चौहान के पुत्र हर्षवर्धन सिंह पर आरोप लगाया था कि बुरहानपुर के लालबाग क्षेत्र में जमीन खरीदी में 4 करोड़ से अधिक ब्लैकमनी का उपयोग, आयकर और स्टाम्प ड्यूटी में चोरी की गई है. जिसके बाद नंदकुमारसिंह चौहान के पुत्र हर्षवर्धन सिंह ने भी पलटवार करते हुए आरोपों को निराधार बताते हुए इसे कांग्रेस की ओछी मानसिकता बताई है. इतना ही नही आरोप लगाने वाले कांग्रेस प्रवक्ता के.के.मिश्रा पर मानहानि का दावा भी  करने की बात भी हर्षवर्धन ने कही है.
दरअसल बुरहानपुर के लालबाग क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी नंदकुमारसिंह चौहान के पुत्र हर्षवर्धन सिंह और भतीजे सुजय सिंह के नाम से 37 लाख रुपए में जमीन खरीदी गई थी, जिसकी रजिस्ट्री 2014 में की गई थी, लेकिन कांग्रेस प्रवक्तामिश्रा ने जमीन की कीमत 4 करोड़ से अधिक की बताते हुए जमीन खरीदी में ब्लैकमनी का लेनदेन करने के साथ स्टाम्प ड्यूटी और करोड़ो की आयकर चोरी का आरोप लगाया गया था जिसके बाद से ही भाजपा कांग्रेस नेताओं में जुबानी जंग तेज हो गई थी.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें