
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिर्ची बाबा को सांकेतिक जल समाधि दी. मिर्ची बाबा ने दिग्विजय सिंह के हारने पर जल समाधि लेने का बयान दिया था, जिसको लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने राजधानी भोपाल के शीतलदास की बगिया में तालाब में मिर्ची बाबा के होर्डिंग को डुबोकर जल समाधि दी और प्रदर्शन किया.
कार्यकर्ताओं की मांग है की या तो मिर्ची बाबा जल समाधि लें, या जनता से माफी मांगे. बता दें बाबा के वचन नहीं निभाने पर हरिद्वार के निरंजनी अखाड़े ने भी उन्हें अखाड़े से बाहर कर दिया है. इस अवसर पर सद्भावना अधिकार मंच के संयोजक दुर्गेश केसवानी ने कहा कि झूठ और अधर्म के सहारे मिर्ची बाबा ने भोपाल के मतदाताओं को भ्रमित करने का कुत्सित प्रयास किया. जिस प्रकार कमलनाथ सरकार अपने झूठे वचनों के सहारे प्रदेश में सरकार बनाने में सफल हुई वैसी ही कांग्रेस ने पाखण्डी बाबाको भोपाल बुलवाकर जनता को भ्रमित करना चाहा, परन्तु भोपाल की जनता ने कांग्रेस और बाबा को स्थान दिखा दिया है. महेश शर्मा ने कहा कि सनातन काल से सामान्यजन में संतों के प्रति आदर और सम्मान का भाव रहा है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें