प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतिम दिन खरगौन में ली सभा, कमलनाथ, दिग्विजय भी रहे सक्रिय
मध्यप्रदेश में अंतिम चरण की 8 लोकसभा सीटों पर आज शाम को चुनाव प्रचार थम गया. प्रचार के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खरगोन में सभा ली, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंंह चौहान और अन्य भाजपा नेता भी सक्रिय है. वहीं कांग्रेस में मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी सभाएं की.
राज्य के मालवा-निमाड़ की इंदौर, धार, रतलाम-झाबुआ, मंदसौर, देवास, उज्जैन, खरगौन और खण्डवा लोकसभा सीटों पर आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम गया. इन 8 लोकसभा क्षेत्रों में 82 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं. इस चरण मे कुल 14913890 मतदाताओं में 7626516 पुरुष, 7286890 महिला और 484 थर्डजेंडर हैं, इनमें देवास लोकसभा क्षेत्र में कुल 1760503, उज्जैन में 1661229, मंदसौर में 1760875, रतलाम में 1851112, धार में 1786151, इंदौर में 2350580, खरगौन में 1834385 और खंडवा में कुल 1909055 मतदाता हैं. शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने देवास में 2319, उज्जैन में 2066, मंदसौर में 2157, रतलाम में 2348, धार में 2226, इंदौर में 2575, खरगौन में 2350 और खंडवा में 2370 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं.
मालवा-निमाड़ की आठों सीटों के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने जमकर पसीना बहाया है. भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंदौर, रतलाम, खण्डवा और आज अंतिम दिन खरगौन में सभा ली. मोदी के अलावा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 8 लोक सभा सीटों के प्रत्याशियोंं के समर्थन में सभाएं ले चुके हैं. उनके अलावा केन्द्र मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने भी सभाएं ली है.
वहीं कांग्रेस की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने देवास, धार, खरगौन, नीमच, उज्जैन और खण्डवा में सभाएं ली है. जबकि महासचिव प्रियंका गांधी उज्जैन, इंदौर और रतलाम में रोड शो कर सभाएं ली है. कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी सक्रिय रहे हैं. साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी चुनाव प्रचार किया है. इनके अलावा नवजोत सिंह सिद्धू, राजबब्बर ने भी सभाएं ली है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें