मुरैना संसदीय क्षेत्र के श्योपुर के सामनतापुरा में फर्जी वोट डाले जाने के मामले को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई. यहां पर बसपा के पोलिंग एजेंट की पिटाई भी कर दी गई.
मुरैना संसदीय क्षेत्र के श्योपुर के सामनतापुरा इलको में फर्जी वोट डाले जाने के मामले को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. वहीं, विवाद शांत करने आई महिला की वहां मौजूद लोगों ने पिटाई कर दी. साथ ही उन्होंने बूथ केंद्र में मौजूद एक पोलिंग एजेंट और वोटर की भी पिटाई कर दी. मामले को लेकर बहुजन समाज पार्टी के लोगों ने थाने में शिकायत की है.
विदिशा विधानसभा सिरोंज जो सागर संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है यहां के मुरवास के ग्राम घुटुआ के मतदान क्रमांक 117 में पदस्थ बीएलओ मथुरा प्रसाद पंथी के साथ भाजपा एजेंट राजकुमार शर्मा ने मारपीट की है और उन्हें थप्पड़ मारा है. बताया जाता है कि सुबह के समय बीएलओ मथुरा प्रसाद पंथी के पास राजकुमार शर्मा पहुंचे और उनसे ईवीएम खुलवाने की बात कहने लगे. इस पर उन्होंने माक पोल बंद होने की बात कही. इसके बाद शर्मा ने उनके साथ गाली गलौज की और थप्पड़ मार दिया. इसकी शिकायत बीएलओ ने प्रशासन और निर्वाचन आयोग को की है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें