शिवराज ने कहा चार माह में प्रदेश को बर्बाद कर दिया कांग्रेस नेपूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ होशियार रहना, तुम्हारे अगल-बगल वाले कहते रहेंगे कि महाराज की जय हो और 23 तारीख को पता नहीं कब जमीन खिसक जाए, पता ही नहीं चलेगा.
यह बात शिवराज सिंह चौहान ने आज भिंड के अटेर में आयोजित सभा में कही. उन्होंने कहा कि आज कांग्रेसी नेता मेरे घर आये किसानों की सूची लेके. सूची थी कृषि विभाग की, बैंक की नहीं थी, अगर कर्जमाफी का सबूत ही देना था तो बैंकों की सूची ले आते. कमलनाथ होशियार रहना, तुम्हारे अगल-बगल वाले कहते रहेंगे कि महाराज की जय हो और 23 तारीख को पता नहीं कब जमीन खिसक जाए, पता ही नहीं चलेगा. सरकार बच्चों की उच्च शिक्षा की फीस जमा नहीं कर रही. गरीब गर्भवती बहनों को जो मैं 16 हजार रुपए देता था, वह और आकस्मिक मृत्यु पर मिलने वाले 4 लाख रुपये भी बंद कर दिये और तो और अंतिम संस्कार तक का पैसा यह सरकार खा गई. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए मैंने पुल, पुलियों, सड़कों को गरीबों की जिंदगी बनाने में अपनी पूरी ताकत लगा दी और ये कांग्रेसी मेरे प्रदेश को चार महीने में ही बर्बाद कर दिये. मजबूत भारत के लिए मजबूत प्रधानमंत्री चाहिए.
तो र्इंट से र्इंट बजा दूंगा
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सेवढ़ा में सभा के दौरान कहा कि चुनाव के बाद सरकार को कर्जा माफ करना होगा, नहीं किया तो सरकार की ईंट से ईंट बजा दूंगा. उन्होंने कहा कि कमलनाथ युवाओं के लिए ढ़ोर चराने और बैंड बजाने का रोजगार लेकर आये हैं. युवाओं से बैंड बजवाने वाले कमलनाथ जल्द ही जनता तुम्हारा बैंड बजाएगी. चौहान ने कहा कि राहुल गांधी किसानों की कर्ज माफी का ढिंढोरा पीट रहे हैं और बैंक किसानों को कार्रवाई की नोटिस भेज रहे हैं. बैंकों को पैसा दिया नहीं और कह रहे हैं कि कर्जा माफ कर दिया. वाह रे झूठे कांग्रेसियों, कुछ तो शर्म करो.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें