फर्जी मतदान किए जाने की शिकायतें भी की
मध्यप्रदेश में आज तीसरे चरण के मतदान के दौरान ग्वालियर-चंबल अंचल के भिंड संसदीय क्षेत्र में कहीं फर्जी मतदान किए जाने की शिकायतें आई तो कहीं पर भाजपा और कांग्रेस नेता आपस में भी भिड़े. इस भिड़त में एक भाजपा कार्यकर्ता के घायल होने की खबर है.
राज्य के भिंड संसदीय क्षेत्र में आज सुबह मतदान शुरु होने के एक घंटे बाद से शिकायतें और झड़पें होने की जानकारी आने लगी थी, हालांकि पुलिस बल तैनात होने के कारण बड़ी वारदात नहीं हो सकी. बताया जाता है कि मतदान के दौरान आलमपुर के कुरथर गांव में स्थित मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान को लेकर कांग्रेस और भाजपा के समर्थक आपस में भिड़ गए. इस भिड़ंत में भाजपा का एक कार्यकर्ता घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और घायल युवक को जिला अस्पताल में दाखिल किया गया. मारपीट में घायल उदय सिंह कौरव का आरोप है कि मतदान क्रमांक 237 में पीठासीन अधिकारी सभी ग्रामीणों का खुद मतदान कर रहे थे. विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर दी गई. झड़प के बाद कुछ देर तक मतदान प्रभावित रहा. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया. इसके अलावा गुढ़ा जैतपुर गांव से बूथ कैप्चरिंग की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है मतदान केंद्र में वोटिंग के दौरान करीब 12 लोग आए और बूथ कैप्चरिंग का प्रयास किया.
नेताओं, प्रत्याशियों को किया नजरबंद
मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल में चुनाव में सुरक्षा के मद्देनजर बड़े नेताओं के अलावा प्रत्याशियों को नजरबंद कर दिया गया था, उन्हें सिर्फ वोट देने की अनुमति दी गई. भिंड में पुलिस ने भाजपा उम्मीदवार संध्या राय, कांग्रेस उम्मीदवार देवाशीष जरारिया, बसपा उम्मीदवार बाबूराम और गोहद विधायक रणवीर जाटव को नजरबंद किया. हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, यहां होने वाले हर चुनाव में इसी तरह नेताओं को नजरबंद किया जाता रहा है. सभी को सर्किट हाउस में नजरबंद कर दिया गया. पुलिस को इनके समर्थकों की ओर से हंगामे की आशंका थी. इसके अलावा नेताओं के घरों पर पुलिस बल भी तैनात किया गया था.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें