गुरुवार, 9 मई 2019

दिग्विजय के लिए हठ योग कर फंसे कम्प्यूटर बाबा, जांच शुरु


मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कम्प्यूटर बाबा द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के पक्ष में हठ योग करना उन्हें महंगा पड़ सकता है. बाबा के खिलाफ भाजपा द्वारा चुनाव आयोग को की गई शिकायत के बाद अब जांच शुरु हो गई है.
राजधानी भोपाल में दो हजार साधुओं के साथ मंगलवार को कम्प्यूटर बाबा द्वारा धुनी रमाने और हठ योग करने के मामले को भाजपा की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने गंभीरता से लिया है और इस मामले की जांच कराने के आदेश दिए हैं. 
आयोग के निर्देश के बाद  जिला निर्वाचन अधिकारी सुदाम खाड़े ने  कंप्यूटर बाबा के खिलाफ हठ योग और धूनी रमाने के मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि इसी जांच की वजह से शायद कंप्यूटर बाबा नजर नहीं आ रहे हैं. हालांकि कंप्यूटर बाबा के समागम का आखिरी दिन भी गुरूवार को ही था और शुक्रवार को भोपाल सीट के लिए प्रचार का आखिरी दिन भी है. इसलिए अब वे कम सक्रिय नजर आ रहे हैं.  बताया जाता है कि जिला निर्वाचन अधिकारी ने तीन दिवसीय हठ योग शिविर की अनुमति, खर्च और दिग्विजय की भूमिका को लेकर जांच के आदेश दिये हैं. दिग्विजय सिंह के प्रचार की कमान भोपाल में कंप्यूटर बाबा ने संभाल रखी है. यहां से भाजपा की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर हैं. भोपाल में 12 मई को मतदान होने वाला है.
इन बिन्दुओं पर होगी जांच
* किससे और कब मांगी अनुमति, कब जारी की गई अनुमति.
 * कार्यक्रम के लिए दिग्विजय सिंह ने कंप्यूटर बाबा और अन्य साधु संतों को क्या कहकर बुलाया था.
* कम्प्यूटर बाबा किस पार्टी के लिए कर रहे हैं प्रचार-प्रसार और कितना आ रहा है कार्यक्रम में खर्च.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें