गुरुवार, 16 मई 2019

नंदकुमार सिंह चौहान की बेटी की सुरक्षा एजेंसी का ठेका निरस्त


जिला सहकारी केर्न्द्रीय बैंक मर्यादित खण्डवा में भाजपा प्रत्याशी नंदकुमार सिंह चौहान की बेटी प्रतिक्षा सिंह परिहार की सुरक्षा एजेन्सी का ठेका मुख्य कार्यपालन अधिकारी एन.यू. सिद्धकी द्वारा तत्काल प्रभाव से निरस्त कर समाप्त कर दिया गया  है . इसके तहत बैंक में सुरक्षा गार्ड, वाहन चालक और गनमेन की सेवाएं ली जा रही थी. भाजपा के 51 कार्यकर्ताओं के नाम से फर्जी रूप से हर माह लाखों रुपए की धनराशि हड़पी जा रही थी. प्रदेश की अन्य सहकारी बैंकों और शासकीय, अशासकीय उपक्रमों में भी चौहान की बेटी की सुरक्षा एजेन्सी के ठेके निरस्त किये जाने की कार्यवाही जारी है.
यूदित सिक्यूरिटी सर्विसेस से बैंक में सुरक्षा कार्य हेतु संविदा आधार पर गनमैन, सुरक्षा गार्ड एवं वाहन चालकों की सेवायें उपलब्ध कराने हेतु कार्य आवंटन आदेश किया जाकर अनुबंधन निष्पादित किया गया था   इसमें हुई अनियमितताओं को लेकर लगातार शिकायतें की जा रही थी. इसको लेकर बैंक के सीईओ  सिद्धकी ने जाच के बाद इस एजेन्सी की सेवायें तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी है.
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता के.के. मिश्रा ने मिडिया को बताया कि भाजपा प्रत्याशी की बेटी प्रतिक्षा सिंह परिहार की यूदित सिक्यूरिटी सर्विसेस के नाम से सुरक्षा एजेन्सी को अनुबंधित किया गया था. प्रतिमाह बैंक को पारिश्रमिक भुगतान हेतु प्रस्तुत बिलों में एजेन्सी का नाम यूदित सिक्यूरिटी सर्विसेस प्रा. लि. दशार्ते हुए बिलों का भुगतान किया जा रहा था.  साथ ही भविष्य निधि कार्यालय में भी संस्था का पंजीयन यूदित सिक्यूरिटी सर्विसेस प्रा. लि. के नाम से पंजीकृत है. अनुबंध की शर्तों का पालन नहीं करने पर सेवायें समाप्त की गई है .

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें