मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा सार्वजनिक हुए दस्तावेजों की होनी चाहिए जांचमुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार कई घोटालों पर बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है, जिसके चलते आयकर छापे की कार्रवाई को सार्वजनिक कर ध्यान भटकाने का काम किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक हुए इन दस्तावेजों की जांच होनी चाहिए.
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज यह बात पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कई घोटालों पर बड़ी कार्रवाई करने की जा रही है. उसी से ध्यान भटकाने के लिए आयकर विभाग के छापे की कार्रवाई को सार्वजनिक किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आयकर छापों को लेकर लगातार सामने आ रहे बयानों से भाजपा की सोच उजागर होती है. यह बड़े दुख की बात है. समय आने पर भाजपा का चरित्र और चेहरा सब सामने आएगा.
मुख्यमंत्री ने एक बार फिर दावा किया कि उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं है. गाजियाबाद में बेटे नकुलनाथ की जमीन रद्द होने के सवाल पर कहा कि हमने कोई अतिक्रमण नहीं किया. ये सब राजनैतिक प्रयास हैं. उन्होंने दावा किया कि गाजियाबाद डेवलपमेंट अथारिटी ने कोई नोटिस जारी नहीं किया है. सारा निर्माण कार्य 30 साल पुराना है. ये पूरा मामला राजनीतिक साजिश का हिस्सा है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें