शुक्रवार, 3 मई 2019

भाजपा हताश और बौखलाई हुई है: राज बब्बर



कांग्रेस ने हर वर्ग के व्यक्ति को संभाला, हर वर्ग के व्यक्ति को न्याय और अधिकार दिया है. भाजपा का बस चले तो वह जेल में बैठे व्यक्ति को भी टिकट दे दे. भाजपा हताश और बौखलाई हुई है.
यह बात आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तरप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने कही. वे मीडिया से चर्चा कर रहे थे. राजबब्बर ने कहा कि भाजपा नेताओं का झूठ रोज पकड़ा जा रहा है, लेकिन वे झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं.ऐसे लोग यूपीए के कामों पर मुहर लगाने का काम करते हैं. उन्होंने कहा कि हमने हाफीज सहित कई आतंकियों को मार गिरवाया, लेकिन ढ़ोल नहीं पीटा. उन्होंने कहा कि अजहर को आप ही छोड़कर आए थे और अब जो कार्रवाई कर रहे हो वह आप अपने पापों का प्रायश्चित करने के लिए कर रहे हो. ये कोई अवार्ड नहीं है, लेकिन भाजपा नेता इसे अवार्ड बता रहे हैं. राजबब्बर ने कहा कि भाजपा की सरकार महंगाई पर काबू नहीं पा सकी. आम जनता इससे परेशान हो रही है. उन्होंने कहा कि तेल का भाव कम हो गया था, तब इनके सरकार में आने के बाद इन्होंने कहा था कि मेरी किस्मत से ऐसा हुआ. अब जब तेल के भाव बढ़ रहे हैं तो क्या यह इनकी बदकिस्मती है.
प्रज्ञा बताएं कौन सा तप और त्याग किया उन्होंने
राज बब्बर ने साध्वी प्रज्ञा सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि साध्वी प्रज्ञा बताएं उन्होंने कौन सा त्याग और तप किया है, जबकि दिग्विजय सिंह ने तो नर्मदा की पैदल परिक्रमा की है. 23 मई तक इंतजार करीए, कांग्रेस, भाजपा के विरोधी दलों के साथ मिलकर केंद्र में सरकार बनाएगी. राजबब्बर ने कहा कि  निर्वाचन आयोग ने उन पर अभी तीन दिन के लिए बैन लगा दिया है, लेकिन हम उनका स्वागत करते हैं. उनका बयान हमारी मदद करती है. हम चाहते हैं कि वो लगातार बयान देते रहें.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें