नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने स्थिरता पर फिर उठाए सवालमध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार की स्थिरता पर नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने एक बार फिर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार एक माह भी चल पाएगी इसे लेकर शक है. उन्होंने कहा हम कुछ भी नहीं करेंगे, उनके कर्म ही उन्हें ले डूबेंगे. उन्होंने कहा था कि जरूरत पड़ी तो फ्लोर टेस्ट कराया जाएगा.
राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के बयान को सिरे से नकार दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार कोई खतरा नहीं है. चार बार हम फ्लोर टेस्ट दे चुके हैं. फिर भी विपक्ष चाहता है तो हम उसके लिए फिर से तैयार हैं. उल्लेखनीय है कि एग्जिट पोल के बाद से कमलनाथ सरकार की अस्थिरता को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा सवाल खड़े किए जा रहे हैं. वैसे गोपाल भार्गव ने ही सबसे पहले इसे लेकर बयान दिया था, लेकिन इसके बाद संगठन उनसे नाराज हो गया था. खुद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंंह चौहान भी भार्गव के इस बयान से खफा थे. इसके बाद संगठन की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भी शिकायत की गई थी. इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी यह बात कही थी कि सरकार हम नहीं गिराएंगे, बल्कि कांग्रेस के विधायक ही सरकार गिरा देंगे.
वहीं मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भार्गव के इस बयान को नकार दिया है. उन्होंने कहा कि हम चार बार फ्लोर टेस्ट दे चुके हैं और अगर जरुरत पड़ी तो फिर सरकार बहुमत साबित करने के लिए तैयार है. मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा अनर्गल प्रलाप कर रही है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार को कोई खतरा नहीं है.
बसपा विधायक ने कहा 50 करोड़ का दिया आफर
बहुजन समाज पाटी की विधायक रमाबाई ने भाजपा पर आरोप लगाए हैं. रमाबाई ने भाजपा पर विधायकों को खरीदने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के लोग कई विधायकों को पैसे और मंत्री पद का प्रलोभन दे रहे हैं. रमाबाई ने कहा कि भाजपा हर किसी को प्रस्ताव दे रहे हैं. केवल मूर्ख लोग ही उनके प्रभाव में आएंगे. मुझे भी फोन आया था और मंत्री पद तथा पैसे की पेशकश की गई थी. वे कई लोगों को 50-60 करोड़ रुपए आफर कर रहे हैं. रमाबाई काफी लंबे समय से कमलनाथ सरकार से असंतुष्ट चल रही है. पति पर लगे हत्या के आरोपों के बाद वो काफी समय तक गायब सी हो गईं थी. रविवार को उन्होंने मुख्यमंत्री के निवास पर आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भाग लिया. उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल के विस्तार की बात की जा रही है जिसका फैसला मुख्यमंत्री को करना है. कांग्रेस सरकार को समर्थन से संबधित सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मेरा समर्थन कांग्रेस को जारी रहेगा.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें