शुक्रवार, 10 मई 2019

दिग्विजय सिंह ने कर्मचारियों से फिर मांगी माफी

भोपाल संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने मंत्रालय वल्लभ भवन पर आयोजित कर्मचारियों की एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में मृतक कर्मचारियों के लिए नियमों में संशोधन करवाकर उनके आश्रितों को अनिवार्य रूप से अनुकंपा नियुक्ति दिलवाई. कर्मचारियों को केंद्रीय तिथि के हिसाब से महंगाई भत्ते तथा पेंशनर्स को महंगाई राहत के एरियर का भुगतान किया. यही नहीं कर्मचारियों के व्यापक हितों में अनेक निर्णय लेकर उनका दृढ़ता के साथ पालन भी करवाया. 
सिंह ने कहा कि अपने कार्यकाल में मैंने कर्मचारियों के हितों के लिए विशेष ध्यान रखा, किंतु इसके बावजूद यदि कुछ त्रुटियां हुई हों तो वह कर्मचारी समुदाय से पुन: माफी मांगते हैं. दिग्विजय सिंह ने पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाया कि उनके 15 वर्षों के कार्यकाल में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते का 8614 करोड़ तथा पेंशनर्स के एरियर्स के 900 करोड़ रुपए हजम कर लिए गऐ. लिपिक वर्ग के एक लाख कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर नहीं की गई. मंत्रालय में आयोजित विशाल आम सभा को जनसंपर्क मंत्री पी. सी. शर्मा, कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र खोंगल ने संबोधित कर दिग्विजय सिंह को विजयी बनाने की अपील की गई.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें