मायावती की नाराजगी का भी नहीं दिख रहा असर
मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव में दल बदलने वाले नेताओं की भी खूब पूछ-परख नजर आई. लोकसभा चुनाव की आहट के साथ ही जो दलबदल का सिलसिला शुरु हुआ तो अब तक जारी है. इस सिलसिले में बसपा को खूब झटके लगते रहे. बसपा सुप्रीमो मायावती की नाराजगी के बाद भी कांग्रेस में बसपा के नेताओं के जाने का सिलसिला अब भी जारी है.
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद बसपा ने कांग्रेस को समर्थन दिया और सरकार बनाने का रास्ता आसान किया था, मगर बसपा को अब कांग्रेस से ही लगातार झटके मिल रहे हैं. लोकसभा चुनाव के दौरान बसपा के दिग्गज नेताओं ने बसपा का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामना शुरु किया जो अब तक जारी है, यहां तक की बसपा के दो घोषित प्रत्याशियों ने भी बसपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया. गुना से लोकेन्द्र सिंह और राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी निशा त्रिपाठी ने कांग्रेस के प्रत्याशी के समर्थन में बसपा छोड़ दी. इन दोनों संसदीय क्षेत्रों में बसपा के प्रत्याशियों के मैदान से हटने के बाद अब कांग्रेस की राह में ज्यादा कठिनाई नहीं दिखाई दे रही है. यहां पहले जहां त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति बनती जा रही थी, वहां पर अब सीधा मुकाबला कांग्रेस-भाजपा के बीच होता नजर आ रहा है. भाजपा को बसपा प्रत्याशियों के मैदान में होने से राहत मिल रही थी, तो कांग्रेस के लिए ये प्रत्याशी चुनौती बन चुके थे.
मायावती हैं नाराज
बसपा के नेता और कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में जाने को लेकर प्रदेश संगठन के नेता तो चिंतित हुए हैं, साथ ही बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती भी इससे नाराज हुई थी. मायावती ने कांग्रेस को बसपा द्वारा दिए समर्थन वापस लेने तक की चुनौती भी दे दी थी, मगर मायावती की इस चुनौती का भी असर नहीं दिखाई दिया और बसपा छोड़ कांग्रेस में बसपा नेता और कार्यकर्ताओं का जाने सिलसिला अब भी जारी है.
इन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ
बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक डा.सत्यप्रकाश सखवार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार, पूर्व विधायक लाखन सिंह बघेल, पूर्व विधायक देवकरण पटेल, पूर्व विधायक बलवीर दंडोतिया,पूर्व विधायक ऊषा चौधरी के अलावा सैकड़ों की संख्या में बसपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं.
अब बसपा के लोकसभा प्रभारी ने थामा हाथ
बहुजन समाज पार्टी के गुना लोकसभा प्रभारी प्रकाश सिंह धाकड़ ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है. प्रकाश सिंह गुना में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योरादित्य सिंधिया की सभा के दौरान कांग्रेस में शामिल हुए है. बसपा के प्रकाश सिंह धाकड़ ने जैसे ही कांग्रेस प्रवेश किया, उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया का धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं अपने सम्मान के लिए यहां आया हूं क्योंकि मैं आपके काम से बहुत प्रभावित हूं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें