दिग्विजय सिंह ने कहा कांग्रेस के पास सत्य और अहिंसा का रास्ताभोपाल से कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस बार चुनाव में देश में महात्मा गांधी के हत्यारे की विचारधारा जीती है और शांति दूत को हार मिली है. उन्होंने कहा कि भोपाल की जनता से जो वादा किया है वे उसे अब भी पूरा करेंगे.
सिंह ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए यह बात कही. मतगणना के बाद सिंह आज मुख्यमंत्री निवास पहुंचे थे और करीब 20 मिनट तक उनकी चर्चा मुख्यमंत्री कमलनाथ से हुई. इस चर्चा में भाजपा द्वारा बार-बार सरकार गिराए जाने को लेकर की जा रही बयानबाजी पर मंथन दोनों नेताओं के बीच हुआ है. इस दौरान उनके साथ राजगढ़ से हारी कांग्रेस प्रत्याशी मोना सुस्तानी भी रही. इसके बाद दोपहर को दिग्विजय सिंंह मीडिया से रुबरु हुए. उन्होंने चुनाव में मिली हार पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बार चुनाव में गांधी के हत्यारे की विचारधारा जीत गई है और शांति दूत हार गया है. सिंह ने कहा कि यह सबसे बड़ी चिंता है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास एक ही रास्ता है सत्य और अहिंसा का. सिंह ने कहा कि देश को यह बताना कि मोदी ही देश को सुरक्षित रख सकते हैं, यह गलत है. उनकी सरकार में जितने सैनिक शहीद हुए उतने कभी नहीं हुए.
उन्होंने कहा कि मैं चुनाव हारा हूं. राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं. मैंने जो भोपाल की जनता के साथ वादा किया है, मैं उस वादे को अब भी पूरा करूंगा. उन्होंने कहा कि मेरा यह प्रयास रहेगा कि मैं भोपाल में जनता के बीच रहकर उनके काम में मदद कर सकूं.
कौन सी जादू की छड़ी है इनके पास
दिग्विजय सिंह ने कहा कि इनके पास कौन सी जादू की छड़ी है जो इन्हें पहले ही परिणाम बता देती है. सिंह ने कहा कि 2014 के चुनाव में इन्होंने दावा किया कि 280 पार इस बार दावा किया कि 300 पार, परिणाम भी उसे के अनुरुप. उन्होंने कहा कि ऐसी कौन सी जादू की छड़ी है इनके पास जो इन्हें लक्ष्य पूरा करा देती है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें