प्रधानमंत्री ने कहा हर घोटाले पर कांग्रेस का एक ही जवाब-हुआ तो हुआप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यहां के वीर सपूत लेफ्टिेनंटि धर्मेंन्द्रसिंह ने अपने युद्धपोत में लगी आग बुझाने की कोशिश में सर्वोच्च बलिदान दे दिया. ऐसे ही युद्धपोतों पर नामदारों का परिवार पिकनिक मनाता रहा है. जब इस बारे में सवाल उठते हैं, तो वो बिना डरे, बड़ी बेशर्मी से कहते हैं, हुआ तो हुआ, लेकिन महामिलावटी लोगों का यह अहंकार अब और ज्यादा चलने वाला नहीं है. देश की जनता कहने लगी है महामिलावटी लोगों अब बहुत हुआ.
यह बात प्रधानमंत्री ने आज रतलाम में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा. उन्होंने कहा कि वो मध्यम वर्ग जिसे टैक्स बढ़ाने की धमकी दी जाती थी, वो नौजवान जिनके अधिकार कांग्रेस के करीबी छीन रहे हैं, वो महिलाएं जिनकी जिंदगी चूल्हा फूंकते हुए बीत गई, वो गरीब-आदिवासी जिन्हें इलाज नहीं मिला, आतंकी हमलों में अपनों को खोने वाले, सब कह रहे हैं महामिलावटी लोगों अब बहुत हुआ. कांग्रेस के हाथों मध्यमवर्ग का अपमान बहुत हुआ, वंशवाद बहुत हुआ, जातिवाद बहुत हुआ, भाई-भतीजावाद बहुत हुआ, गरीबों से भद्दा मजाक बहुत हुआ, आतंकवाद बहुत हुआ.
कांग्रेस का अहंकार हैं तीन शब्द ‘हुआ तो हुआ’
प्रधानमंत्री ने कहा कि हर सवाल के लिए कांग्रेस का एक ही जवाब होता है ‘हुआ तो हुआ’ ये तीन शब्द कांग्रेस का अहंकार हैं, उसकी विचारधारा है और देश की जनता को अपनी जेब में रखकर घूमने वाला रवैया है. मोदी ने कहा कि बोफोर्स घोटाला, पनडुब्बी घोटाला, हैलीकॉप्टर घोटाला, टू जी घोटाला, कोयला घोटाला-हर बात पर कांग्रेसियों का एक ही जवाब है हुआ तो हुआ. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने शासनकाल में देश के जवानों को बुलेटप्रूफ जैकेट नहीं दे सकी और जवान अपनी जान गवांते रहे और कांग्रेस कहती है-हुआ तो हुआ. भोपाल गैस त्रासदी में हजारों लोग मारे गए, लेकिन कांग्रेस कहती है-हुआ तो हुआ. आतंकवादियों के बम धमाकों में लोग मरते रहे, लेकिन कांग्रेस कहती है- हुआ तो हुआ.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें