मतदान करके माता पूजन करने पहुंचा दुल्हा
प्रदेश में मतदान को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया. इस दौरान कई मतदाता आकर्षण के केन्द्र भी बने. कुछ युवा मतदाता जो अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत करने से पहले मतदान केन्द्र पर पहुंचे और मतदान किया. इनमें कोई हल्दी लगाकर मतदान केन्द्र पहुंचा और मतदान किया, तो कोई माता पूजन करने जाने से पहले मतदान करने पहुंचा. वहीं गुना में घोड़ी चढ़ने से पहले एक दुल्हा मतदान करने पहुंचा.
राज्य के सागर और रायसेन से तस्वीरें आई हैं, जिसमें दुल्हा सेहरा बांधे और हल्दी लगवाकर निकले. सागर लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्र खुरई के गोलू अहिरवार ने बारात लेकर जाने से पहले मतदान केन्द्र क्रमांक-22 पर पहुंचकर मताधिकार का उपयोग किया. गोलू ने विवाह स्थल पर जाने से पहले मतदान स्थल पर पहुंचना जरूरी समझा. उसका कहना है कि मतदान सबसे जरूरी है. सभी मतदाता अपने मताधिकार का अवश्य उपयोग करें. वहीं सागर संसदीय क्षेत्र में ही सागर में हल्दी की रस्म के बाद पारुल नगाइच पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचीं. इसके अलावा रायसेन में दुल्हे नितिन सोनी ने पहले वोटिंग की, इसके बाद गए माता पूजन के लिए. इसके अलावा गुना में दूल्हा घोड़ी में चढ़ने से पहले दूल्हा वोट डालने पहुंचा.
राजधानी के हुजूर विधानसभा के सिंगार चोली क्षेत्र में देखने को मिला, जब शादी से पहले दूल्हा वोट डालने पहुंचा. दूल्हा मनोज कुमार भैसाखेड़ी भोपाल के मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचा. दूल्हे गौरव लोधवाल ने कहा कि देश में अपनी मनपसंद सरकार चुनने का मौका हर पांच साल में आता है. ऐसे में इस मौके को जाया नहीं करना चाहिए और हर शख्स को घर से निकलकर वोट देना चाहिए. इसी तरह बैरागढ़ में शादी की रस्म बीच में छोड़ मतदान करने एक दुल्हन पहुंच गई. इसके अलावा राजगढ़ से भी ऐसी ही अनूठी तस्वीर सामने आई. जब दुल्हन को विदा करने से पहले पूरा परिवार उसके साथ वोट डालने पहुंचा.
दुल्हन ने शादी से पहले डाला वोट
राजधानी के आरटीओ आफिस के पोलिंग बूथ नंबर 105 में एक दुल्हन ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. स्वाति लोधी की आज शादी है लेकिन शादी से पहले उसने मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोड डाला. परंपरा के मुताबिक शादी से दो दिन पहले दूल्हा-या दुल्हन को घर बाहर निकलने नहीं दिया जाता, लेकिन स्वाति ने शादी के दिन ही घर बाहर निकलीं और और अपना मतदान किया.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें