छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रविवार को भोपाल में चुनावी कमान संभाली. भोपाल में दिग्विजय सिंह के प्रचार में पहुंचे बघेल ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है.
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि मोदी सरकार को हर मोर्च पर फेल बताया. बघेल ने कहा कि हम कहते थग गए, लेकिन मोदी सरकार ने अपना रिपोर्ट कार्ड पेश नहीं किया. उन्होंने कहा कि केंद्र के स्वच्छता मिशन, स्मार्ट सिटी योजना, मेट्रो समेत सभी कार्यक्रमों को असफल बताया.
बघेल ने कहा कि मोदी के नोटबंदी से 125 लोगों की जान चली गई. जीएसटी लागू होने से व्यापार चौपट हो गए. बघेल ने भाजपा पर पांच साल में किए गए काम पर चर्चा नहीं करने का आरोप लगाया. बघेल का दावा है जनता ने मोदी को जवाब दे दिया है. देशवासियों ने कांग्रेस का साथ दिया है. 23 मई के बाद राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ बयान देती है, करती कुछ नहीं. उन्होंने कहा कि भाजपा के माओवादियों और आतंकियों से संबंध हैं. पुलवामा मामले में अभी तक किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है.
प्रज्ञा को बताया आदतन अपराधी
बघेल ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर के छत्तीसगढ़ से भी संबंध रहे है. बिलाईगढ़ में उनके जीजाजी वेयरहाउस में नौकरी करते थे और वर्ष 2001 की घटना है. वो हमेशा चाकू लेकर चलती थी और शैलेंद्र देवांगन नाम के नौजवान के सीने में चाकू घोंपा था. जब तक प्रज्ञा वहां रहीं अनेक मारपीट की घटनाएं वे करती रहीं और वे शुरू से ही आदतन अपराधी की तरह उनका व्यवहार रहा है. साध्वी की तरह व्यवहार उनका कभी दिखाई नहीं देता.
बघेल को प्रज्ञा ने दिया जवाब
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रज्ञा सिंह ठाकुर को आदतन अपराधी बताए जाने पर प्रज्ञा ने उन्हें जवाब दिया और कहा कि अगर उनके पास इस बात के सबूत हैं, तो वे यह साबित करें कि मैं अपराधी हूं. उन्होंने कहा कि किसी के कहने पर कोई अपराधी नहीं बन जाता है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें