कांग्रेस का आरोप एग्जिट पोल के नतीजे ईवीएम हैक का नतीजामध्यप्रदेश में एग्जिट पोल के बाद प्रदेश की राजनीति घमासान मच गया है. भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को फिर लंगड़ी सरकार होने बात कही और विधानसभा का सत्र बुलाकर बहुमत साबित करने को कहा. वहीं कांग्रेस नेताओं ने एग्जिट पोल के नतीजों को ईवीएम हैक के नतीजे करार दिए.
नेता प्रतिपक्ष ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि एग्जिट पोल के अनुसार एक बार फिर नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, वहीं मध्यप्रदेश में कांग्रेस को दो से तीन सीटें मिलने वाली है, यह इस बात का संकेत है कि कांग्रेस ने जनता का भरोसा खो दिया है, इसलिए उनकी मांग है कि राज्य विधानसभा का सत्र बुलाया जाए. भार्गव ने कहा कि वे इस आशय का पत्र राज्यपाल को भी लिखने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र में सत्ताधारी दल की शक्ति का परीक्षण हो जाएगा. कांग्रेस के पास दूसरों के सहयोग से बहुमत है, भाजपा चाहती तो वह भी जोड़-तोड़ करके सरकार बना सकती थी, मगर भाजपा ने ऐसा नहीं किया.
यहां उल्लेखनीय है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के साथ ही भाजपा ने सरकार को लंगड़ी सरकार करना शुरु कर दिया था. भाजपा नेता कई बार इस तरह के बयान भी दे चुके थे कि लोकसभा चुनाव के बाद सरकार गिर जाएगी. राज्य में प्रथम चरण के मतदान के पहले से ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा नेताओं ने इस तरह के बयान दिए थे, जिसे लेकर कांग्रेस नेता नाराज भी होते रहे. अब एग्जिट पोल आने के बाद इस मुद्दे को लेकर नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने सरकार पर हमला बोला है और विधानसभा सत्र बुलाकर शक्ति परीक्षण कराने की बात कही है.
संकट में है आपकी कुर्सी
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के विधानसभा का सत्र बुलाए जाने और बहुमत सिध्द करने की मांग पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर नेता प्रतिपक्ष को जवाब दिया है. सलूजा ने ट्वीट कर लिखा है कि गोपाल भार्गव, अभी 23 मई का इंतजार करिए, उसके बाद आपकी पार्टी के ही विधायक, नेता, प्रत्याशी आपके खिलाफ विरोध का बिगुल बजाने वाले हैं. आपके पद पर ही संकट आने वाला है. अपने विधायकों को भी संभाल कर रखिये 109 में से कई संपर्क में हैं.
बाबरिया ने कहा ईवीएम हैक का नतीजा
मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी दीपक बावरिया ने आज राजधानी पहुंचने पर मीडिया से चर्चा करते हुए एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर कहा कि यह ईवीएम हैक का नतीजा है. उन्होंने आरोप लगाया कि ईवीएम से छेड़छाड़ की गई है. बावरिया ने आरोप लगाया कि ईवीएम मशीन हैक करने के कारण है कि एक्जिट पोल के नजीते भाजपा के पक्ष में जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से ही ईवीएम के नतीजों पर सवाल खड़े किए हैं, मगर हमारी सुनवाई कहां हो रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा के दावे जो एक्जिट पोल के है वे बीजीपी की चाल है. उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का हिस्सा है. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के बयान पर कहा कि अमित शाह तोड़फोड़ की राजनीति करने में माहिर है और भाजपा अपना बहुमत प्राप्त नहीं कर पा रही है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें