शुरु की भोपाल में पदयात्राभोपाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कहा कि मेरी जिंदगी खुली किताब है, भाजपा वाले मुझे हमेशा कोशिश करते हैं, यही उनका काम है.
दिग्विजय सिंह ने यह बात आज से भोपाल में शुरु की पदयात्रा के पहले मीडिया से चर्चा करते हुए कही. उन्होंने कहा कि मेरा 45 साल का राजनीतिक जीवन रहा है, इसमें मेरी जिंदगी खुली किताब रही है. भाजपा वाले हमेशा मुझे बदनाम करने की कोशिश करते रहे, यही उनका काम है. उन्होंने कहा कि अगर मैं आतंकवादी हूं तो मुझे गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया. अगर मेरे खिलाफ एक भी प्रमाण होता तो क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुझे छोड़ देते. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुझे देशद्रोही कहा. ये लोग बिना प्रमाण की बातें करना जानते हैं. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी रैलियों पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि उनके बयानों पर हंसी आती है. सिंह ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस कितनी सीटें जीतेगी, यह तो नहीं कह सकता, मगर नरेन्द्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे. देश की जनता ने उन्हें अच्छे से जान लिया है.
दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैंने कभी भी धार्मिक आधार पर राजनीति नहीं की है.धर्म मेरा निजी विषय है, मैं हर धर्म का सम्मान करता हूं. भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह भारती को लेकर पूछे प्रश्न पर उन्होंने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया. उन्होंने कहा कि मैं उनके बारे में क्या बोलूं, पूरा देश उन्हें जानता है. प्रज्ञा सिंह द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन किए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि वे उन पर लगे बेन के बाद भी मंदिर-मंदिर घूम रही है, यह आचार संहिता का उल्लंघन ही तो है.
उल्लेखनीय है कि सिंह ने आज से भोपाल यात्रा शुरू की है. वो अपने निर्वाचन क्षेत्र की पैदल यात्रा करेंगे. इस यात्रा की शुरूआत उन्होंने भोपाल के पुराने के इलाके से की है. हर विधानससभा के पूरे इलाके की वो पद यात्रा कर जनता से मिलेंगे और अपने लिए समर्थन जुटाएंगे.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें