
मध्यप्रदेश में पूर्व विधायक हेमंत कटारे पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली युवती ने खुदकुशी कर ली है. युवती प्रिंशू सिंह ने फरवरी 2018 में हेमंत कटारे पर यौन शोषण का आरोप लगाया था, हालांकि वह बाद में इस आरोप से पलट भी गई थी, युवती ने उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ में खुदकुशी कर ली. उसके पास से 5 पेज का सुसाईड नोट भी मिला, जिसमें इस बात का उल्लेख है कि वह शादी टूटने से दुखी थी.
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे के बेटे और पूर्व विधायक हेमंत कटारे पर पीशू सिंह ने यौन शोषण का आरोप लगाया था. हालांकि कटारे का कहना था कि उन्हें फंसाया जा रहा है. कटारे की शिकायत क्राइम ब्रांच ने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय की फाइनल ईयर की छात्रा के खिलाफ केस दर्ज उसे गिरफ्तार भी किया था. क्राइम ब्रांच के मुताबिक विधायक कटारे ने छात्रा के खिलाफ बलात्कार के आरोप में फंसाने की धमकी देने की शिकायत की थी. शिकायत के बाद कटारे ने पांच लाख रुपए देने के लिए छात्रा को बुलाया और क्राइम ब्रांच की टीम ने छात्रा को रंगे हाथ पकड़ लिया था. छात्रा की गिरफ्तारी के बाद उसका वीडियो सामने आया. जिसमें छात्रा आरोप लगा रही है कि विधायक हेमंत के उससे नाजायज संबंध थे. हेमंत ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया और बाद में उसके निजी फोटो वायरल करने की धमकी दी.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें