शनिवार, 4 मई 2019

दिग्विजय और प्रज्ञा को चुनाव आयोग का नोटिस


भोपाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह और भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह दोनों ने ही चुनावी खर्च का सही हिसाब नहीं दिया है, जिससे दोनों ही उम्मीदवारों को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर चुनावी खर्च का सही-सही हिसाब देने को कहा है. 
भोपाल में अभी तक कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह खर्च के मामले में सबसे आगे चल रहे हैं. जिला निर्वाचन की मानिटरिंग के मुताबिक दिग्विजय सिंह चुनाव प्रचार में अभी तक 39.47 लाख से ज्यादा की राशि खर्च कर चुके हैं. वहीं भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर 13.51 लाख रुपए चुनावी प्रचार-प्रसार के दौरान फूंक चुकी हैं, लेकिन दोनों ही उम्मीदवारों से जब चुनाव आयोग ने इसका पूरा ब्यौरा मांगा, तो दोनों ही प्रत्याशियों ने खर्च का सही हिसाब नहीं दिया. जिसके बाद चुनाव आयोग ने दोनों ही प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर इस पर स्पष्टीकरण मांगा है. आयोग ने दोनों प्रत्याशियों से 48 घंटे के अंदर जवाब देने को कहा है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें