मध्यप्रदेश की भोपाल सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को मिली हार के बाद लोगों ने महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद की खोज शुरु कर दी है.सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर कई तरह के कमेंट भी किए जा रहे हैं. एक युवक ने तो उनका मोबाइल नंबर तलाश लिया और उनसे चर्चा कर यह भी पूछ लिया कि वे कब जल समाधी ले रहे हैं. इस पर महामंडलेश्वर नाराज हो गए. युवक द्वारा की गई बातचीत का आडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जो चर्चा का विषय भी बन गया है.
दरअसल महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद ने दावा किया था कि अगर दिग्विजय सिंह भोपाल से चुनाव नहीं जीते तो मैं जल समाधि ले लूंगा. उन्होंने यह भी कहा है कि मैं दिग्विजय की जीत के लिए 5 मई को 5 किलो लाल मिर्च हवन करेंगे. उन्होंने यहां अनुष्ठान भी किया था. अब उनके इसी बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लोग बाबा के लिए तलाशी अभियान चलाए हुए हैं. सोशल मीडिया पर तरह-तरह की पोस्ट बाबा के लिए किए जा रहे हैं.
कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के हारने पर समाधि लेने का वादा करने वाले महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद महाराज अब दिग्विजय की हार पर तिलमिला रहे है एक शख्स की उनसे फोन पर हुई बातचीत का आडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस आडियो में स्वामी वैराग्यानंद से युवक पूछ रहा है कि वे दिग्विजय सिंह की हार पर जल समाधि लेने की बात कहते हुए बड़े-बडे दावे कर रहे थे और इसके बावजूद दिग्विजय सिंह हार गए. अब आप ही बताईये साधु संत अगर इसी तरह से राजनीतिक लोगों के पक्ष विपक्ष में झूठे दावे करेंगे तो संत समाज की मर्यादा कैसे बचेगी. साथ ही युवक उनसे यह पूछता सुनाई दे रहा है कि वे वचन के अनुसार कब जलसमाधी ले रहे हैं. आडियो में बाबा और युवक के बीच लंबी चर्चा ँ हुई है, इस चर्चा में बाबा युवक पर नाराज भी होते सुनाई दे रहे हैं, मगर वे युवक को यह नहीं बता रहे है कि वे अपना वचन पूरा करेंगे या फिर नहीं. युवक द्वारा महामंडलेश्वर से चर्चा का जब आडियो वायरल किया और इसकी जानकारी स्वामी वैराग्यानंद को लगी तो इसके बाद उन्होंने अपना मोबाइल ही बंद कर लिया.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें