मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज प्रत्याशियों के साथ राजधानी भोपाल में की बैठक में कहा कि वे मतगणना के दौरान सतर्क रहें और शंका होने पर इसकी तुरंत शिकायत करें. हर चरण की मतगणना को गंभीरता से लें और मतगणना स्थल पर अपने कार्यकर्ताओं की तैनाती सुनिश्चित करें.
लोकसभा चुनाव की मतगणना के पहले आज मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सभी 29 संसदीय क्षेत्रों के प्रत्याशियों की बैठक आज बुलाई थी. यह बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक में उन्होंने सभी प्रत्याशियों को मतगणना के दौरान सतर्क रहने की बात कही. उन्होंने मतगणना के प्रत्येक चरण में सतर्क रहने की समझाइश देते हुए कहा कि कोई भी शंका होने पर तत्काल आपत्ति जताने और शिकायत करने में पीछे न रहें. बैठक में प्रदेश के प्रभारी महासचिव दीपक बावरिया, चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख सुरेश पचौरी भी विशेष रूप से मौजूद रहे. प्रत्याशियों के साथ ही मुख्यमंत्री ने पार्टी के विधायकों और जिलाध्यक्षों को भी बुलाया है, इनसे मुख्यमंत्री अलग से चर्चा उन्होंने की और उनके क्षेत्रों में हुए मतदान का फीडबेक भी लिया. इस दौरान वरिष्ठ नेताओं ने प्रत्याशियोंं को मतगणना से जुड़ी बातों का उल्लेख करते हुए कहा कि कोई भी एजेंट अंत तक टेबल न छोड़ने की बात कही. मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेताओं ने साफ कहा कि ईवीएम के नंबरों का मिलान करने के बाद ही मतगणना शुरू कराएं. एजेंट के हस्ताक्षर का मिलान करें और हर राउंड का सर्टिफिकेट लेने के बाद ही आगे की मतगणना कराएं. प्रत्याशियों की इस बैठक में प्रदेश के चारों बड़े नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भोपाल, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव खंडवा और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह उपस्थित नहीं थे. सिंधिया विदेश में हैं तो अजय सिंह की माताजी का निधन गत दिनों हुआ है, जबकि भोपाल के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह दिल्ली में थे वे आज शाम को वापस भोपाल लौटेंगे.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें