भोपाल संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह आज दिनभर मतदान केन्द्रों का जायजा लते रहे. इस दौरान उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा की गई व्यवस्था पर भी सवाल उठाए और कहा कि तैयारियां ठीक से न किए जाने से मतदाता परेशान होते रहे.
दिग्विजयसिंह आज राजधानी भोपाल में सुबह से ही मतदान केन्द्रों की जानकारी लेते रहे. इसके अलावा कई मतदान केन्द्रों पर उन्होंने स्वयं पहुंचकर देखा भी. सुबह राजधानी के गोंदरमऊ स्थित मतदान केन्द्र पर वे पहुंचे. यहां पर मतदाताओं ने विरोध कर दिया था. सिंह जब वहां पहुंचे तो उन्हें जानकारी मिली कि मतदान में काफी वक्त लग रहा है. इसके बाद उन्होंने अधिकारियों से स्वयं चर्चा की. इस मतदान केन्द्र पर मतदान करने पहुंचे मतदाताओं ने बताया कि घंटों इंतजार करने के बाद उन्हें मतदान करने दिया गया. यहां पर कई तरह की अव्यवस्था भी दिखाई दी. दिग्विजय सिंह भी इस अव्यवस्था का लेकर नाराज हुए. उन्होंने ईवीएम खराब होने की बात भी कही.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें