आयोग ने पूरी की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था की चाक चौबंद
मध्यप्रदेश में दूसरे चरण के सभी सात लोकसभा चुनाव क्षेत्रों में कल होने वाले मतदान की तैयारी निर्वाचन आयोग ने पूरी कर ली है. मतदान के लिए कुल 15, 240 मतदान केंद्र बनाए गए है. सभी केद्रों पर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं. मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम को 6 बजे तक चलेगा. इस दौरान एक करोड़ 19 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
मध्यप्रदेश में कल सोमवार को टीकमगढ़, दमोह, रीवा, सतना, खजुराहो, होशंगाबाद और बैतूल संसदीय क्षेत्रों में मतदान होगा. सातों लोकसभा क्षेत्रों में कुल 110 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है. इस चुनाव में 18 हजार आठ सौ से ज्यादा सेवा मतदाता है, जो पोस्टल बैलेट से अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे. चुनाव आयोग मताधिकार का उपयोग करेंगे. चुनाव आयोग ने लोकसभा क्षेत्र के तहत 15 जिलों में 15 हजार 240 मतदान केंद्र बनाए हैं.
इनके बीच होगा मुकाबला
टीकमगढ़ में भाजपा के वीरेन्द्र खटीक का मुकाबला कांग्रेस की किरण अहिरवार, दमोह संसदीय क्षेत्र में भाजपा के प्रहलाद पटेल का कांग्रेस के प्रताप सिंह लोधी से, खजुराहो संसदीय क्षेत्र में भाजपा के विष्णु दत्त शर्मा का कांग्रेस की कविता सिंह से सतना में भाजपा गणेश सिंह का कांग्रेस के राजाराम त्रिपाठी से रीवा में भाजपा के जनार्दन मिश्रा का कांग्रेस के सिद्धार्थ तिवारी से, होशंगाबाद में भाजपा के राव उदयप्रताप सिंह का कांग्रेस के शैलेन्द्र दीवान से, बैतूल में भाजपा के दुर्गादास उइके का कांग्रेस के रामू टेकाम से मुकाबला है.
पांच सांसदों, पांच नए चेहरों पर टिकी निगाहें
2014 के लोकसभा चुनाव में ये सातों सीटें भाजपा की झोली में गई थीं, लेकिन विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अब समीकरण कुछ बदल गए हैं. इस बार भाजपा ने सात में पांच सीटों पर मौजूदा सांसदों को टिकट दिया है, वहीं कांग्रेस ने नए चेहरों को मैदान में उतारा है. यूं तो सातों सीटों पर कांटे का मुकाबला है, लेकिन सभी की नजर टीकमगढ़ पर टिकी है, जहां से केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक चुनाव लड़ रहे हैं. वीरेंद्र छह बार से सांसद रह चुके हैं. इसके अलावा खजुराहो और बैतूल में रोचक मुकाबला है. पांच सांसद सतना से गणेश सिंह, रीवा से जनार्दन मिश्रा, टीकमगढ़ से वीरेन्द्र खटीक, दमोह से प्रहलाद पटेल, होशंगाबाद से राव उदयप्रताप सिंह मैदान में है. वहीं कांग्रेस के पांच नए चेहरों में रीवा से सिद्धार्थ तिवारी, खजुराहो से कविता सिंह, टीकमगढ़ सिंह किरण अहिरवार, होशंगाबाद से शैलेन्द्र दीवान और बैतूल से रामू टेकाम हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें