भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के बाद अब लोक तांत्रिक जनता दल ने भोपाल संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को अपना समर्थन दिया है.
यह जानकारी आज लोकतांत्रिक जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव गोविंद यादव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी. उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली नरेन्द्र मोदी सरकार में बीते 5 सालों में संवैधानिक लोकसतंत्र के चारों स्तंभों पर संकट के बाद मंडरा रहे हैं. संवैधानिक लोकतंत्र इस दौरान विफल हो गया है. उन्होंने कहा कि बीते 5 सालों में मोदी सरकार ने जनता से जो वादे किए उन वादों पर सरकार खरी नहीं उतरी है. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक जनता दल द्वारा संवैधानिक लोकतंत्र को बचाने के लिए मध्यप्रदेश के वर्तमान लोकसभा चुनाव में गैर भाजपा विरोधी दलों की एकता एवं मतों का बिखराव रोकने के लिए भोपाल लोकसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का समर्थन करने का निर्णय लिया है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें