मंगलवार, 7 मई 2019

मोदी अब नहीं करते अच्छे दिन की बात: भुजबल



राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता छगन भुजबल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब विकास और अच्छे दिन की बात नहीं करते, बल्कि वे अब सेना और शहीदों की बात कर वोट मांग रहे हैं.
भुजबल आज कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने राजधानी भोपाल आए थे. पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने भोपाल में जो प्रत्याशी उतारा है, वह उचित नहीं है.  देश में मोदी की लहर अब नहीं रही है. उन्होंने कहा कि मोदी अब अच्छे दिन की बात नहीं करते, विकास की बात नहीं करते, जबकि किसानों को पैसा नहीं मिल रहा, बल्कि आत्महत्याएं बढ़ गई. युवाओं को रोजगार नहीं मिला. काला धन नहीं आया और आतंकवाद बढ़ा है. उन्होंने कहा कि आरबीआई से रघुराम राजन जैसे अच्छे लोग चले गए.
राकांपा नेता भुजबल ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने एजेंसी ने 10 दिन पहले पुलवामा में अलर्ट दिया था, लेकिन क्या हुआ. मोदी सेना और शहीदों के नाम पर वोट मांगते है. राफेल पर मोदी को बताना चाहिए कि क्या हो रहा है. मोदी को बताना चाहिए कि पांच सौ पचास करोड़ का प्लेन सोलह सौ पचास करोड़ में क्यों खरीदा. उन्होंने कहा कि  राजीव गांधी पर लगाए गए आरोप आपकी सरकार में भी साबित नहीं हो पाए. उन्होंने कहा कि भारत में मोदी की लहर नहीं है, बल्कि मोदी लोगों को गुमराह कर रहे हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें