
भोपाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आज बैन हटने के बाद फिर चुनाव प्रचार अभियान शुरु कर दिया है. इसके पहले उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा दिए नोटिस का जवाब भी दिया और कहा कि बैन के दौरान मंदिर जाना उनका व्यक्तिगत अधिकार है, मैंने इस दौरान प्रचार नहीं किया है.
भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आज बैन हटने के बाद राजधानी में फिर से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत की. इससे पहले चुनाव आयोग ने उन पर 72 घंटे का बैन लगाया था. बैन के चलते साध्वी ने तीन दिनों तक प्रचार-प्रसार नहीं किया था. साध्वी प्रज्ञा ने बैन के दौरान मंदिर जाने पर निर्वाचन विभाग के भेजे गए एक नोटिस का जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि मंदिर जाना मेरा व्यक्तिगत अधिकार है. साध्वी को निर्वाचन अधिकारी ने बैन के दौरान मंदिर में भजन-कीर्तन करने पर नोटिस भेजा था. ये नोटिस कांग्रेस की शिकायत पर जारी किया गया था नोटिस.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें