गुरुवार, 6 जून 2019

प्रज्ञा सिंह अचानक अस्पताल में हुई भर्ती


मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी और भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को उनके परिजनों ने बुधवार की रात को तबीयत खराब होने के चलते भर्ती कराया. हालांकि डाक्टरों का कहना है कि अब उनकी तबीयत ठीक है. आज गुरुवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई.
भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को बुधवार की रात को उनके परिजनों ने तबीयत खराब होने की बात कहकर एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया. परिजनों का कहना है. उन्हें पेट की आंतों में इंफेक्शन, कमर दर्द और हाई ब्लड प्रेशर के चलते भर्ती कराया गया है. प्रज्ञा का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने आज उनकी तबीयत में सुधार होना बताया और कहा  वे अब स्वस्थ हैं. 
उल्लेखनीय है कि 3 जून को मुंबई की विशेष एनआईए अदालत ने मालेगांव बम धमाके में आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को हफ्ते में एक बार अदालत में हाजिर होने के आदेश दिए थे. प्रज्ञा ने बीमारी और संसद में औपचारिकताएं पूरी करने का हवाला देकर पेशी से छूट दिए जाने की गुजारिश की थी, लेकिन विशेष अदालत के जज ने इससे इंकार कर दिया.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें