देश का पहला राज्य को प्रदेश: जीतू पटवारी
मध्यप्रदेश विद्यार्थियों को सरल और सस्ती शिक्षा मिलेगी. प्रदेश में नालेज कमीशन का गठन किया जाएगा. नालेज कमीशन गठन करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य होगा.
यह जानकारी आज राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी. उन्होंने कहा कि राज्य के महाविद्यालयों में 10 जून से प्रवेश प्रक्रिया शुरु हागी. इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने पोर्टल तैयार किया है. पोर्टल पर एडमिशन से लेकर युवाओं की हर जिज्ञासा का समाधान होगा. एमपी आनलाइन के माध्यम से केवल 50 रुपए पंजीयन फीस के बाद एडमिशन की प्रक्रिया शुरु होगी. पटवारी ने बताया कि इस शिक्षा सत्र से प्रदेश के विद्यार्थियों को सरल और सस्ती शिक्षा मिलेगी. एमपी आनलाइन कियोक्स की फीस 50 रुपए निर्धारित कर दी गई है.
निशुल्क दी जाएगी किताबें
मंत्री ने बताया कि गरीबी रेखा में आने वाले हर विद्यार्थी को 2 हजार रुपए तक की फ्री किताब और स्टेशनरी दी जाएगी. अब तक सिर्फ एससी, एसटी के विद्यार्थियों को निशुल्क किताबे मिलती थी. छात्रों की हर तरह की समस्याओं का समाधान किया जाएगा. पटवारी ने बताया कि नालेज कमीशन के गठन के साथ इंदौर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, झाबुआ, खरगौन और रीवा में उत्कृष्टता संस्थान खोले जाएंगे. युवा संवाद, रोजगार मेले भी आयोजित किए जाएंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें