मंगलवार, 18 जून 2019

आदिवासियों को रोका तो नाराज हो गए शिवराज

 खुद भदभदा पहुंचे और ट्रेक्टर पर बैठकर प्रदर्शन स्थल तक लाए

राजधानी भोपाल में प्रदर्शन के लिए आ रहे आदिवासियों को आज भदभदा क्षेत्र में पुलिस ने रोक दिया. इस बात से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खफा हो गए और वे स्वयं भदभदा पहुंचे और प्रदर्शन करने वाले आदिवासियों के साथ ट्रेक्टर पर बैठकर शहर आए. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के माध्यम से अपने अधिकारों की बात कहने आए आदिवासियों को रोकना अलोकतांत्रिक है.
आदिवासियों ने राजधानी में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की अनुमति पूर्व में प्रशासन से ली थी. इसके तहत न्यू मार्केट क्षेत्र में आदिवासियों का आज धरना, प्रदर्शन था. इस अनुमति के तहत आज सुबह आदिवासी भोपाल की ओर आ रहे थे. तभी भदभदा के समीप आदिवासियों के ट्रेक्टरों को पुलिस ने रोक दिया.  प्रशासन ने उन्हें रोकने के बाद कहा कि वह पैदल ही भोपाल तक जाएं और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें. प्रशासन ने आदिवासियों को रातीबड़ और भदभदा क्षेत्र में रोका था. इस बात की जानकारी जब पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लगी तो वे स्वयं प्रदर्शनकारियों के पास पहुंचे और पुलिस, प्रशासन की कार्रवाई पर नाराजगी जताई.  इसके बाद उन्होंने आदिवासियों से कहा कि वे उनके साथ प्रदर्शन स्थल तक चल रहे हैं. इसके बाद शिवराज स्वयं आदिवासियों के साथ ट्रेक्टर पर सवार हो गए और आदिवासियों का काफिला उनके पीछे-पीछे चल पड़ा. 
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को  चेतावनी भी दी. उन्होंने कहा कि आदिवासी भाइयों-बहनों को उनकी मांग रखने और शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने से जिस तरह कमलनाथ सरकार व स्थानीय प्रशासन ने रोकने का प्रयास किया है, वह पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है, संवैधानिक अधिकारों का हनन है. मैं यह होने नहीं दूंगा. यहां उल्लेखनीय है कि प्रदर्शन करने राजधानी पहुंच ेआदिवासी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी के थे. वे अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन करने आज राजधानी पहुंचे थे.
बेटी बचाओ अभियान के कार्यालय का शुभारंभ
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राजधानी में बेटी बचाओ अभियान का शुभारंभ किया.  न्यू मार्केट क्षेत्र में यह कार्यालय खोला गया है.  इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक के बाद एक मासूमों के सा िहो रही बलात्कार की घटनाएं आत्मा को झकझोरती हैं. बेटियों के साथ दरिंदगी करने वाले दरिन्दे समाज में नहीं चाहिए. उन्होंने कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा अपराध है कि बेटी के साथ दरिंदगी हो और उसकी हत्या कर दी जाए. समाज की भागीदारी के बिना बेटियां सुरक्षित नहीं हो सकती हैं. कार्यालय शुभारंभ अवसर पर सभी धर्मों के धर्मगुरु और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्याकर्ता उपस्थित थे. यहां उल्लेखनीय है कि राजधानी के नेहरु नगर के समीप मांडवा बस्ती में बच्ची के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने  इस तरह की घटनाओं को रोकने और आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर सामाजिक आंदोलन चलाने की बात कही थी. इसके तहत उन्होंने आज यह कार्यालय का शुभारंभ किया है. 
सरकार भी बना रही मोहल्ला समितियां
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की मुहिम के बाद अब बेटी बचाने के लिए सरकार भी मोहल्ला समतियां बनाने जा रही है. जनसंपर्क एवं विधि मंत्री पी.सी. शर्मा ने इसका खुलासा किया है. शर्मा के मुताबिक सरकार भी इसकी पहल कर रही है. सभी धर्मों को लेकर और सभी वर्गों को लेकर जल्द ही सरकार कमेटियां बनाने की पहल करने जा रही है. इधर, सरकार की पहल पर भाजपा ने कटाक्ष किया है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें