मंगलवार, 4 जून 2019

फिर सुर्खियों में कम्प्यूटर बाबा, मांगा हेलीकाप्टर


मध्यप्रदेश की राजनीति में एक बार फिर कम्प्यूटर बाबा सुर्खियों में आए हैं. आज उन्होंने नर्मदा, मंदाकिनी और क्षिप्रा नदी न्यास के अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण किया. पदभार संभालते ही बाबा ने नर्मदा के निरीक्षण  के लिए सरकार से हेलीकाप्टर की मांग कर डाली. इसके अलावा उन्होंने एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया है. इस नंबर पर शिकायत की जा सकती है.
 कम्प्यूटर बाबा ने आज मंगलवार को नर्मदा, मंदाकिनी और क्षिप्रा नदी न्यास के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया. इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी मौजूद रहे. पद संभालने के बाद कम्प्यूटर बाबा ने नर्मदा युवा सेना बनाने की घोषणा की और एक  टोल फ्री नंबर हेल्प लाइन नंबर 1800120106106  भी जारी किया. बाबा का कहना है कि इस नंबर पर कोई भी नदियों के संरक्षण के लिए सुझाव दे सकता है और शिकायत भी कर सकता है.   बाबा ने कहा कि नर्मदा, क्षिप्रा, मंदाकिनी के सहयोगी नदियों को भी साफ करने का काम करेंगे. वहीं उन्होंने नर्मदा नदी का निरीक्षण करने के लिए शासन से हेलीकाप्टर मांगा है. हालांकि फिलहाल शासन ने हेलीकाप्अर देने पर कोई निर्णय नहीं लिया है. बता दें कि कम्प्यूटर बाबा को 11 मार्च को नर्मदा, मंदाकिनी और क्षिप्रा नदी न्यास का अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन उनके अध्यक्ष बनने के कुछ घंटे बाद आचार संहिता लग गई थी जिस कारण बाबा पदभार ग्रहण नहीं कर पाए थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें