जनसंपर्क मंत्री पी.सी.शर्मा ने कहा कि तकनीकी खामियों के चलते कांग्रेस चुनाव हारी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जीताऊ उम्मीदवार मैदान में उतारे थे. शर्मा ने कहा कि 8 जून को होने वाले कोर कमेटी की बैठक में हार के कारणों पर चर्चा की जाएगी.
शर्मा ने आज साइंस एंड टेक्नोलाजी विभाग की समीक्षा की. समीक्षा के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए शर्मा ने भाजपा पर हमला करते हुए बोला कि चुनाव के दौरान भाजपा ने परिणाम आने के पहले ही अपना परिणाम बता दिया था. भाजपा को यह कैसे पता था कि परिणाम क्या होगा. शर्मा ने कहा कि हमारी हार तकनीकी कारणों से हुई है और इस पर 8 जून को कांग्रेस की कोर कमेटी की बैठक में चुनाव में हार को लेकर चर्चा की जाएगी. इस दौरान राजधानी में आईटी पार्क विकसित न हो पाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने भोपाल में आईटी पार्क खोला था लेकिन इंडस्ट्री नहीं लग पाई, लेकिन इसकी समीक्षा करके उन्होंने आईटी पार्क को विकसित करने का आश्वासन दिया है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें