सोमवार, 17 जून 2019

अतिथि विद्वानों को मिलेगा उनका हक, जल्द भरे जाएंगे खाली पद

छह माह में कमलनाथ सरकार ने वो किया जो पहले की किसी सरकार ने नहीं किया

मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि अतिथि विद्वानों को उनका हक मिलेगा, जल्द ही कालेजों में खाली पड़े पद भरे जाएंगे. पटवारी ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने 6 माह में जो कार्य किया वह कार्य पूर्व की किसी भी सरकार ने नहीं किया था. उनका कहना था कि कमलनाथ सरकार ने बेहतर काम करके दिखाया है.
उच्च शिक्षा मंत्री पटवारी ने यह बात आज कमलनाथ सरकार के 6 माह पूरे होने पर उपलब्यिां गिनाते हुए कही. पटवारी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जय किसान ऋण योजना के जरिए किसानों का कर्ज माफ हुआ है. इस एक योजना से दो लाभ दिए गए हैं, पहला लाभ को-आपरेटिव सेक्टर की बैंक को इस योजना से मजबूत किया गया है. दूसरा किसानों का कर्ज माफ हुआ है. साथ ही बुजुर्गो को पेंशन योजना का लाभ दिया गया है, और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की राशि में बढ़ोंतरी की गई है.
पटवारी ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा है कि ओबीसी वर्ग  को 27 फीसदी आरक्षण देने की पहल की गई है और गौशाला का संवर्धन और 1 हजार गौशाला खोलने की पहल भी की गई. इसके साथ सवर्ण गरीब को 10 फीसदी आरक्षण देने की पहल की है. वहीं उच्च शिक्षा विभाग ने बेटियों को कालेज तक भेजने के लिए फ्री में एडमिशन करने की घोषणा की है. मध्यप्रदेश ऐसा करने वाला पहला राज्य है. उन्होंने कहा कि 60 रुपए शुल्क देकर लड़के अपना पंजीयन एमआन लाइन में करवा सकते हैं और एडमिशन ले सकते हैं. 
उन्होंने कहा कि अतिथि विद्वानां को उनका हक दिया जाएगा. पटवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश गठन से लेकर आज तक कोई भी मुख्यमंत्री रहे हों चाहे कांग्रेस के भी क्यों न रहे हों, उनके कार्यकाल से ज्यादा उपलब्धि इन 6 महीनों में कमलनाथ सरकार ने काम करके दिखाई है. पुलिसकर्मियों को लेकर उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा. साथ ही उन्हें आवास भत्ता भी दिया जाएगा.
 100 वचनों को पूरा किया सरकार ने
कांग्रेस की मीडिया प्रभारी शोभा ओझा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आचार संहिता के कारण मध्यप्रदेश सरकार को 3 महीने ही काम करने का मौका मिला है. हालांकि इसके बावजूद सरकार ने हर दिशा में लोगों की अपेक्षा के अनुरुप काम किया है. ओझा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हम सरकार में आए तब कानून व्यवस्था चौपट थी. रेत माफिया, शिक्षा माफिया हावी था. मध्यप्रदेश बलात्कार में नंबर 1 पर था. ओझा ने कहा कि कमलनाथ सरकार के आने के बाद स्थिति बदल रही है. उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में अब तक चुनाव में दिए गए वचनपत्र के 100 वचन पूरे किए गए हैं.  ओझा ने कहा कि इन्वेस्टर्स मीट में बड़े घराने मध्यप्रदेश में आएंगे. इससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. 1 लाख 20 हजार सरकारी स्कूलों में पालक-शिक्षक समिति बनाए जाने की जानकारी भी उन्होंने दी. 
आने वाले 5 साल में तरक्की की एक नई इबारत लिखेगा प्रदेश
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मुख्यमंत्री कमल नाथ को उनके नेतृत्व में 6 माह पूरे होने पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा है कि वचन-पत्र पूरे करने को लेकर उन्होंने पहले दिन से जो प्रयास प्रारंभ किए उसी का परिणाम है कि अल्प समय में ही प्रदेश का हर व्यक्ति लाभांवित हो रहा है. इन छह माहों में मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि उनकी सरकार काम करने वाली सरकार है महज ढ़ोल पीटने वाली सरकार नहीं है जैसे की पूर्व की भाजपा सरकार थी. जिसने ढोल तो बहुत पीटा लेकिन उसकी पोल 15 साल बाद ही सही लेकिन अंतत: खुल गई. पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री कमल नाथ की सरकार ने बीते माहों में ढ़ोल-मंजीरों को किनारे रखकर जिस खामोंशी के साथ जन-हित के निर्णय कांग्रेस के वचन-पत्र को पूरा करने के लिए हैं उससे यह विश्वास है कि आने वाले 5 साल में प्रदेश तरक्की की एक नई इबारत लिखेगा. 
दूसरों पर आरोप लगाकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही कांग्रेस
मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि  कांग्रेस दूसरों पर आरोप लगाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही है, और कर्जमाफी के दूसरे चरण की शुरूआत का विज्ञापन साफ बताता है कि राहुल गांधी ने प्रदेश की जनता से झूठ बोला है. इसके साथ ही कहा कि किसानों को टोपी पहनाने का काम कांग्रेस सरकार ने किया है, और किसानों और बेरोजगार युवाओं से कांग्रेस सरकार ने छल किया है. मिश्रा ने ये भी कहा कि कांग्रेस सरकार ने 6 महीने में वचन पत्र के एक भी वादा पूरा नहीं किया है. 
पुरानी कैसेट बन गए नरोत्तम मिश्रा
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के आरोपों को सिरे से नकार दिया. उन्होंने कहा कि मिश्रा अब पुरानी घिसी, पिटी कैसेट बन गए हैं. उन्होंने कहा कि किसान कर्ज माफी को लेकर जब हमने मिश्रा को सबूत दिए तो वे गायब हो गए थे. अब जबकि कमलनाथ सरकार ने 6 माह में जनता को दिए वचनों के अनुरुप काम किया तो उन्हें दर्द हो रहा है. सलूजा ने कहा कि उन्होंने कहा कि भाजपा में इन दिनों श्रेय लेने की होड़ सी मच गई है. इसके चलते कई दिनों से गायब मिश्रा आज बोले हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें