बुधवार, 19 जून 2019

हुक्का लाउंज नाबालिगों के बलात्कार का प्रमुख कारण

शिवराज ने कहा 7 को भोपाल में करेंगे बड़ा आंदोलन

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में संचालित किए जा रहे हुक्का लाउंज नाबालिगों के बलात्कार का प्रमुख कारण हैं. उन्होंने कहा कि 7 जुलाई को वे राजधानी में बेटी बचाओ आंदोलन के तहत एक बड़ा आंदोलन करेंगे. 
पूर्व मुख्यमंत्री ने यह बात आज राजधानी भोपाल में बेटी बचाओ मातृ शक्ति बैठक को संबोधित करते हुए कही. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि  बहनों, बेटी के साथ बेटों को भी अच्छी शिक्षा दो. बहना, बेटी देर से लौटती है, तो पूछती हो, बेटों से भी तो पूछो. संकल्प लीजिए कि हम हर गलत बात के खिलाफ खड़े होंगे. उन्होंने कहा कि  लड़के नशा कर ऐसी घटना को अंजाम देते हैं. इस समय प्रदेश में सफेद पाऊडर वाला नशा चल रहा है. स्मार्ट फोन पर अश्लील सामग्री देखकर भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. शिवराज ने अश्लील वेबसाइट, पोर्न फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की बात भी कही है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में संचालित किए जा रहे हुक्का लाउंज नाबालिगों के बलात्कार का प्रमुख कारण हैं उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि मासूमों के साथ रेप के आरोपियों को फांसी की मांग के लिए सभी सुप्रीम कोर्ट को पोस्टकार्ड भेजें. शिवराज ने फांसी की सजा पा चुके आरोपियों को सजा दिए जाने की भी मांग की है. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें